5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जितना झुमलेबाजी करेगी, उतना नुकसान उठाएगी NDA सरकार, इस बार जाना निश्चित है : गहलोत

जितना झुमलेबाजी करेगी, उतना नुकसान उठाएगी NDA सरकार, इस बार जाना निश्चित है : गहलोत
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Apr 02, 2019

जयपुर।

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) को लेकर सियासी पारा चढ़ चुका है साथ ही बयानबाजियों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और बीजेपी को लेकर जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र (Congress Manifesto Declared) को भी ऐतिहासिक और देश के हित में बताया।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि देशवासी मानेंगे कि पीएम मोदी जुमलेबाजी करते हैं। लेकिन राहुल गांधी जो कहते हैं वही करते हैं। ये जनता को भी पता है कांग्रेस अपने किए हुए वादे पूरे करती है बीजेपी जुमलेबाजी करती है। हमने राजस्थान विधानसभा चुनाव में जो भी घोषणा पत्र में लिखा वो पूरा किया। हमने कर्ज माफ़ी की घोषणा की तो वह पूरी भी की।

इस दौरान मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव के लिए जारी घोषणा पत्र को लेकर कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र बेरोजगारों, किसानों और गरीबों की जरूरत के अनुसार है। वहीं उन्होंने राहुल गांधी की न्याय योजना का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस की इस योजना से गरीबों को सालाना 72 हजार रुपए का फायदा होगा और उन्हें राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ये योजना देश में बहुत ही ऐतिहासिक योजना साबित होगी।

वहीं घोषणा पत्र में शामिल आर्म्ड फाॅर्स स्पेशल पावर एक्ट (Armed Forces (Special Powers) Acts) के रिव्यू पर बीजेपी ने निशाना साधने के सवाल पर सीएम गहलोत ने कहा कि कांग्रेस जो भी कदम उठाएगी वो देश में हित में होगा। कांग्रेस पार्टी आर्मी, नेवी, BSF, पैरामिलिट्री फोर्स हो सभी को सलाम करती है। सेना के बलिदान को कोई नहीं भूल सकता। इनकी वजह से ही देश आजाद हुआ है। सीमाओं की रक्षा करते हुए कितने सैनिक बलिदान देते हैं और राजस्थान तो इसका उदाहरण है। राजस्थान के घर-घर में शहीद की कहानी है। लेकिन ये (बीजेपी) क्या जानें शहीद के परिवारों पर क्या गुजरती है। ये सिर्फ शहीदों के नाम पर राजनीति करते हैं।

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़ें कऱ दिए। साथ ही 90 हजार सैनिकों, जर्नल, कर्नल समेत सभी को सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया। अपनी जान दे दी लेकिन देश के टुकड़ें नहीं होने दिए। लेकिन मोदी कभी इसका जिक्र नहीं करते। मोदी देश के पूर्व प्रधानमंत्री की आलोचना करें लेकिन उनके कार्यों की सराहना भी करनी चाहिए। मोदी झूठ बोलकर भ्रमित करते है।