scriptRajasthan Politics : अब ममता बनर्जी के ‘गढ़’ में राजस्थान सीएम भजन लाल शर्मा की एंट्री, जानें क्या है बड़ी वजह? | Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma West Bengal Lok Sabha Election Visit Minute to Minute schedule | Patrika News
जयपुर

Rajasthan Politics : अब ममता बनर्जी के ‘गढ़’ में राजस्थान सीएम भजन लाल शर्मा की एंट्री, जानें क्या है बड़ी वजह?

लोकसभा चुनाव की गर्माहट पूरे हिंदुस्तान में बढ़ी हुई हैं। राजस्थान में दो चरण संपन्न हो गए हैं। अब बस 4 जून को परिणाम का इंतज़ार है। लेकिन इस बीच बचे समय में प्रदेश के राजनेता अन्य राज्यों में प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं।

जयपुरApr 29, 2024 / 11:33 am

Nakul Devarshi

Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma West Bengal Lok Sabha Election Visit Minute to Minute schedule
राजस्थान में पहले और दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद प्रदेश के नेता और स्टार प्रचारक अब अन्य राज्यों में प्रचार के लिए जा रहे हैं। वे वहां अपनी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के साथ ही संबंधित लोकसभा उम्मीदवार के पक्ष में वोट अपील भी कर रहे हैं। 

इसी क्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी पश्चिम बंगाल और झारखंड के अपने तीन दिवसीय चुनावी दौरे के लिए आज सुबह जयपुर से रवाना हो गए। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री कोलकाता, धनबाद और रांची में नामांकन कार्यक्रमों, चुनावी सभाओं और रोड शो में शामिल होंगे।

मारवाड़ियों के साथ भी रहेगा संवाद

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा पश्चिम बंगाल दौरे के तहत आज कोलकाता में श्रीरामपुर लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में रोड-शो और नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे वहां रह रहे मारवाड़ी समाज और मारवाड़ी उद्योगपतियों के सम्मेलन में शामिल होंगे।

दूसरे दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री कोलकाता से झारखंड के रांची जाएंगे। वहां धनबाद में भाजपा उम्मीदवार के नामांकन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद प्रत्याशी बुलू महतो के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। 

वहीं दौरे के तीसरे दिन बुधवार 1 मई को मुख्यमंत्री भजनलाल झारखंड के हजारीबाग में लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के समर्थन में जनसभा एवं नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे, उसी दिन शाम को वो जयपुर लौटेंगे। 

ये रहेगा मिनट टू मिनट कार्यक्रम

पहला दिन – 29 अप्रैल 

सुबह 10 बजे – कोलकाता के श्रीरामपुर लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो, हुगली में नामांकन सभा 
दोपहर 4 बजे – रिशरा (श्रीरामपुर लोकसभा) में मारवाड़ी समाज एवं मारवाड़ी उद्योगपतियों से करेंगे संवाद 

दूसरा दिन – 30 अप्रैल 

– सुबह 9.10 बजे – कोलकाता से झारखंड के लिए रवानगी 

– सुबह 11 बजे – धनबाद में नामांकन कार्यक्रम में होंगे शामिल 
– सुबह 11.50 बजे – गोल्फ ग्राउंड में लोकसभा प्रत्याशी ढुलू महतो के समर्थन में जनसभा 

– दोपहर 2.30 बजे – धनबाद में प्रबुद्धजन सम्मेलन और संवाद कार्यक्रम के साथ प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन 
– शाम 6.45 बजे – हरमू (रांची) में मारवाड़ी धर्मशाला में प्रबुद्धजन सम्मेलन में संवाद 

– शाम 7. 45 बजे – हरमू (रांची) में प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन 

तीसरा दिन- 1 मई

– दोपहर 12.40 बजे – रांची से हजारीबाग के लिए रवानगी 
– दोपहर 1.20 बजे – टार्जन मैदान में प्रत्याशी मनीष जायसवाल के समर्थन में जनसभा 

Home / Jaipur / Rajasthan Politics : अब ममता बनर्जी के ‘गढ़’ में राजस्थान सीएम भजन लाल शर्मा की एंट्री, जानें क्या है बड़ी वजह?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो