9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Photo : अयोध्या में रामलला के दर्शन कर अभिभूत हुए राजस्थान सीएम भजनलाल, देखें फोटो

Rajasthan CM Bhajanlal Ayodhya Visit : भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को अपने मंत्रिपरिषद् के सदस्यों और विधायकों के साथ पहली बार अयोध्या पहुंचे। सीएम भजनलाल ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलला के दर्शन किए और पूजा अर्चना कर देश-प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सीएम भजनलाल जब मंत्री, सांसद, विधायक, मुख्य सचिव, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अयोध्या पहुंचे तो एकबारगी ऐसा लगा मानो श्रीरामलला सरकार के द्वार पर उनके दर्शन करने पूरी राजस्थान सरकार ही पहुंची है।

2 min read
Google source verification
rajasthan_cm_bhajanlal_sharma_ayodhya_visit.jpg

अयोध्या में रामलला के दर्शन कर अभिभूत हुए राजस्थान सीएम भजनलाल ।

rajasthan_cm_bhajanlal_sharma_ayodhya_visit_1.jpg

अयोध्या में राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा और उनके कैबिनेट के सदस्य।

rajasthan_cm_bhajanlal_sharma_ayodhya_visit_3.jpg

सीएम भजनलाल शर्मा ने राम मंदिर निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिकों और कारीगरों से आत्मीयता पूर्वक संवाद किया।

rajasthan_cm_bhajanlal_sharma_ayodhya_visit_6.jpg

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन की पूर्णाहुति में हिस्सा लिया।

rajasthan_cm_bhajanlal_sharma_ayodhya_visit_5.jpg

सीएम भजनलाल शर्मा ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र पदाधिकारियों से मुलाकात भी की।

rajasthan_cm_bhajanlal_sharma_ayodhya_visit_4.jpg

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि अयोध्या अपनी भव्यता, इतिहास, संस्कृति और आस्था के लिए जानी जाती है। सप्तपुरी नगरों में अयोध्या का स्थान सर्वोपरि है। अयोध्या का वर्तमान स्वरूप देख कर इस नगरी का वह सुंदर दृश्य जीवंत हो गया है जिसका वर्णन तुलसीदास जी ने श्रीरामचरितमानस में किया है।

rajasthan_cm_bhajanlal_sharma_ayodhya_visit_7.jpg

अयोध्या पहुंचते ही, सीएम भजनलाल शर्मा यहां स्थित दशरथ कुंड में अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन पुष्कर की ओर से आयोजित सरस्वती देवी शिव किशन दम्मानी भवन के भूमि पूजन और शिलान्यास समारोह में सम्मिलित हुए।

rajasthan_cm_bhajanlal_sharma_ayodhya_visit_8.jpg

सीएम भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा 3,000 वरिष्ठ तीर्थयात्रियों को अयोध्या की यात्रा करवाई जा रही है। जयपुर से अयोध्या के लिए विशेष विमान सेवा शुरू की गई है। राजस्थान के सात संभाग मुख्यालयों से श्री रामलला के दर्शन के लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसें चलाई हैं।