
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विभिन्न राज्यों में चुनावी दौरे जारी हैं। वे आज पंजाब और हरियाणा प्रवास में भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार और नामांकन कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं।
जारी हुए कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भजन लाल आज सबसे पहले पंजाब के होशियारपुर लोकसभा सीट जाएंगे, जहां वे दोपहर साढ़े 12 बजे भाजपा प्रत्याशी अनीता सोम प्रकाश के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर वे इसी सीट पर भाजपा प्रत्याशी के साथ रोड शो करते हुए दोपहर 2 बजे उनके नामांकन के दौरान भी मौजूद रहेंगे।
पंजाब में प्रचार अभियान में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री शाम को हरियाणा जाएंगे, जहां वे शाम साढ़े 5 बजे करनाल लोकसभा प्रत्याशी व पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के समर्थन में जनसभा करेंगे।
गौरतलब है कि पंजाब और हरियाणा से पहले मुख्यमंत्री भजन लाल तीन दिन तक महाराष्ट्र के चुनावी प्रवास पर रहे थे। उससे पहले वे तेलंगाना, झारखंड, पश्चिम बंगाल और दिल्ली लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करते हुए वोट अपील कर चुके हैं।
Published on:
13 May 2024 10:30 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
