
C P Joshi
राजस्थान में नए मुख्यमंत्री का इंतजार कल शुक्रवार को खत्म हो जाएगा। भजनलाल शर्मा सीएम पद की शपथ लेंगे। भजनलाल शर्मा को यह शपथ राज्यपाल कलराज मिश्र दिलाएंगे। यहीं नहीं भजनलाल शर्मा ही नहीं राज्यपाल कलराज मिश्र, दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को मंत्रिमंडल सदस्य की शपथ दिलाएंगे। यह दोनों डिप्टी सीएम पद का भार संभालेंगे।
शपथ ग्रहण से पहले, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ समारोह पर कहा, मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी और डॉ. प्रेम चंद बैरवा कल मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पूरे राजस्थान के कार्यकर्ताओं में उत्साह है और ऊर्जा का वातावरण बना हुआ है। इस खुशी के मौके पर राज्य भर से लोग शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वहां मौजूद रहेंगे।
अपने जन्मदिन पर लेंगे भजन लाल शर्मा शपथ, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
भाजपा के मनोनीत मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा 15 दिसंबर को अपने जन्मदिन पर शपथ लेंगे और वह जयपुर विधानसभा सीट से पहले मुख्यमंत्री भी होंगे। अधिकारियों ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों के चलते एक दिन के लिए अल्बर्ट हॉल में पर्यटकों का प्रवेश बंद रहेगा। वहीं, पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
यह भी पढ़ें - Video : सबसे बड़ा सवाल, अब वसुंधरा राजे का क्या होगा राजनीतिक भविष्य?
अल्बर्ट हॉल होगा शपथ ग्रहण समारोह
राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और दो उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा 15 दिसंबर को शपथ लेंगे। अल्बर्ट हॉल (राम निवास बाग) के बाहर इस समारोह को भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है। समारोह के लिए बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा को निमंत्रण भेजा गया है।
शपथ ग्रहण समारोह में दिखेगी पीएम मोदी के वादों की झलक
शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के वादों की झलक भी दिखेगी। कार्यक्रम स्थल पर विशेष काउंटर बनाए गए हैं, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को उजागर करने वाले भाजपा के झंडे, होर्डिंग, पोस्टर और बैनर लगाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : श्रीकरणपुर से कांग्रेस ने नए उम्मीदवार की घोषणा, रुपेंद्रर सिंह कुन्नर को बनाया उम्मीदवार
Updated on:
14 Dec 2023 05:21 pm
Published on:
14 Dec 2023 05:12 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
