11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan College-परीक्षा में की नकल पकड़े गए तो हंगामा

Rajasthan College-पहले तो परीक्षा के दौरान नकल की जब पकड़े गए और केस दर्ज हुआ तो खड़ा कर दिया हंगामा। कुछ ऐसा माहौल देखने को मिला सोमवार को राजस्थान कॉलेज में। हुआ
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Oct 11, 2021

Rajasthan College-परीक्षा में की नकल पकड़े गए तो हंगामा

Rajasthan College-परीक्षा में की नकल पकड़े गए तो हंगामा

राजस्थान कॉलेज में हंगामा
छात्रों पर नकल के केस बनाने को लेकर हंगामा
करीब दो दर्जन छात्रों पर बनाया गया नकल का केस
गांधी नगर थाना पुलिस पहुंची मौके पर

जयपुर।
पहले तो परीक्षा के दौरान नकल की जब पकड़े गए और केस दर्ज हुआ तो खड़ा कर दिया हंगामा। कुछ ऐसा माहौल देखने को मिला सोमवार को राजस्थान कॉलेज में। हुआ दरअसल यह कि कॉलेज में सोमवार को लॉ प्रथम वर्ष के छात्रों की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा था। परीक्षा के दौरान नकल करने में मामले में कॉलेज प्रशासन ने तकरीबन 24 छात्रों पर केस बना दिया, जिसके चलते छात्रों ने हंगामा कर दिया। विद्यार्थियों का कहना है कि केस बनने के कारण वे आगे की परीक्षा नहीं दे पाएंगे। इन विद्यार्थियों का यह भी कहना है कि अभी जो परीक्षा चल रही है उसमें उन्हें महज डेढ़ घंटे का ही समय मिल रहा है। इस पर भी यदि 15 से 20 मिनट जांच के नाम पर खराब हो जाते हैं तो उनके पास बहुत कम समय मिल रहा है। पुलिस और कॉलेज प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों से समझाइश का प्रयास किया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग