23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री जी..भरतपुर जिला प्रमुख का चुनाव कब तक टालोगे? कांग्रेस ने पूछा सवाल; हाईकोर्ट ने दिया 60 दिन का समय

Rajasthan News: भरतपुर जिला प्रमुख, जिला परिषद और वार्ड के चुनाव फिर एक बार सुर्खियों में हैं। इस बार राजस्थान हाईकोर्ट के एक निर्णय ने जिले की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 11 Jan 2025, 4:43 PM IST

CM Bhajanlal and Govind Singh Dotasara

Rajasthan News: भरतपुर जिला प्रमुख, जिला परिषद और वार्ड के चुनाव फिर एक बार सुर्खियों में हैं। इस बार राजस्थान हाईकोर्ट के एक निर्णय ने जिले की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। क्योंकि शुक्रवार को एक निर्णय में राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन के भीतर भरतपुर जिला प्रमुख, जिला परिषद और वार्ड-8 के सदस्यों का चुनाव करवाने का आदेश दिए हैं।

दरअसल, भरतपुर में पूर्व जिला प्रमुख जगत सिंह नदबई विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीत गए थे। जिसके बाद से ही जिला प्रमुख का पद रिक्त है और इसकी जिम्मेदारी जिला कलक्टर को सौंप दी गई थी। भरतपुर जिला प्रमुख का पद करीब 13 महीने से खाली है। अब जब जिला प्रमुख पद के चुनाव होने हैं। बताते चलें कि इससे पहले प्रदेश सरकार ने भरतपुर जिला प्रमुख के चुनाव दो बार निरस्त कर दिए थे।

राजस्थान कांग्रेस ने पूछा सवाल

इस आदेश के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। राजस्थान कांग्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री जी..भरतपुर जिला प्रमुख का चुनाव कब तक टालोगे? अब तो हाईकोर्ट ने भी चुनाव कराने का आदेश दे दिया, फिर किस बात का डर है? कोर्ट के आदेश के बाद अब 60 दिन में भरतपुर जिला प्रमुख, जिला परिषद और वार्ड-8 के सदस्यों का चुनाव कराना पड़ेगा।

13 माह से पद है खाली

गौरतलब है कि भरतपुर जिले के विकास के लिए जिला प्रमुख का होना जरूरी है। जिला परिषद वार्ड नंबर 8 से कुंवर जगत सिंह सदस्य थे और वह भरतपुर के जिला प्रमुख चुने गए। लेकिन विधानसभा चुनाव में नदबई विधानसभा क्षेत्र से उन्हें भाजपा ने उम्मीदवार बनाया और वह वहां से विजय हुए। विधायक बनने के चलते उन्होंने जिला प्रमुख पद से इस्तीफा दिया और करीब 13 माह से भरतपुर जिला प्रमुख का पद रिक्त चल रहा है।

यह भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट से राजस्थान सरकार को बड़ी राहत, 746 करोड़ रुपए के जुर्माने पर लगाई रोक; जानें पूरा मामला

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग