सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जहां महिलाओं को वास्तविक सम्मान और नेतृत्व का अवसर मिलता है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की महिलाएं पहले से अधिक सशक्त हो रही हैं। देश के इतिहास में पहली बार एक महिला अधिकारी ने सैन्य ऑपरेशन की जानकारी साझा की, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है।