किसान जगदीश सिंह शेखावत के चार बेटे हैं भंवर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अमित सिंह और अभय प्रताप सिंह। सबसे बड़े भंवर सिंह शेखावत एक मोटिवेशनल स्पीकर हैं जबकि उनके तीनों छोटे भाई आर्मी में है। धर्मेंद्र सिंह 10 साल से, अमित सिंह 6 साल से और अभय प्रताप सिंह 4 साल से भारतीय सेना का हिस्सा हैं। धर्मेंद्र सिंह और अमित सिंह शांति सेना में शामिल होकर सीरिया और इजरायल के बीच स्थित लेबनान में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अब अभय प्रताप सिंह भी शांति सेना में जाने की तैयारी कर रहे हैं। तीनों भाई 18 कैवेलरी आर्म्ड फोर्स का हिस्सा हैं। उनकी बहन संगीता शेखावत भी राजस्थान पुलिस में सेवाएं दे रही है।