24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेसः लोकसभा चुनाव में हार का क्रम तोड़ने की जद्दोजहद, दर्जनभर सीटों पर मान रहे मजबूत

- विधानसभा चुनाव में सम्मानजनक सीटें मिलने से जगी उम्मीद, पिछले दो लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को सभी 25 सीटों पर मिल रही है हार

2 min read
Google source verification
88888.jpg

जयपुर। विधानसभा चुनाव में मिली हार से उभरते हुए प्रदेश कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में गठित प्रदेश चुनाव समिति की अब जल्द ही बैठक होने वाली है। इसमें लोकसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन होगा। प्रदेश कांग्रेस को पिछले दो लोकसभा चुनाव से सभी 25 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में इस बार पार्टी के सामने हार का क्रम तोड़ने की बड़ी चुनौती है।

विधानसभा चुनाव में भले ही कांग्रेस सत्ता में वापसी नहीं कर पाई, लेकिन सम्मानजनक विपक्ष की भूमिका में जरूर वापसी की है। कांग्रेस विधानसभा में 69 सीटों पर जीती है। विधानसभा चुनाव की परफॉर्मेंस के आधार पर ही पार्टी करीब एक दर्जन लोकसभा सीटों पर अपनी स्थिति मजबूत मानकर चल रही है।

इन सीटों पर मान रहे मजबूत स्थिति
पार्टी नेताओं की मानें तो जिन सीटों पर कांग्रेस अपनी स्थिति मजबूत मानकर चल रही है। इनमें टोंक-सवाई माधोपुर, दौसा, करौली-धौलपुर, सीकर, झुंझुनूं, नागौर, कोटा, डूंगरपुर-बांसवाड़ा, जयपुर ग्रामीण सीट बताई जा रही हैं। इन लोकसभा सीटों के अधीन आने वाली विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की स्थिति ठीक रही है। इस वजह से कांग्रेस ने इन सीटों को लेकर चुनाव तैयारी का रोडमैप तैयार कर लिया है।

लोकसभा क्षेत्रों में कांग्रेस की विधानसभा सीटों की स्थिति
- टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाली 8 विधानसभा सीटों में से चार पर कांग्रेस का कब्जा है। इनमें टोंक, देवली उनियारा, बामनवास और गंगापुर है।
- दौसा लोकसभा क्षेत्र की बस्सी, थानागाजी और दौसा में कांग्रेस का कब्जा है।
- सीकर लोकसभा क्षेत्र की 8 सीटों में सीकर, लक्ष्मणगढ़, दांतारामगढ़, नीमकाथाना और चौमूं में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।
- झंझुनूं लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाली 8 विधानसभा सीटों में से 5 विधानसभा सूरजगढ़, झुंझुनूं, फतेहपुर, उदयपुरवाटी और मंडावा में जीती है।
- नागौर लोकसभा क्षेत्र की 8 विधानसभा सीटों में से मकराना, लाडनूं, नागौर और परबतसर चार सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।
- कोटा लोकसभा क्षेत्र की भी 8 विधानसभा सीटों में से चार सीटों केशोरायपाटन, बूंदी, पीपल्दा और कोटा उत्तर में कांग्रेस जीती है।
- डूंगरपुर-बांसवाड़ा लोकसभा क्षेत्र की 5 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली है। इनमें कुशलगढ़, डूंगरपुर, बागीदौरा, बांसवाड़ा, घाटोल हैं।
- जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट पर भी कांग्रेस अपनी स्थिति मजबूत मानकर चल रही है। यहां 8 में से तीन सीटों पर कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। इनमें आमेर, फुलेरा और शाहपुरा हैं।

वीडियो देखेंः- जयपुर में मंथन के बाद दिल्ली लौटे पीएम मोदी | PM Modi Jaipur Visit | Rajasthan Patrika