29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Congress के ‘मिशन 2023’ के बीच आई बड़ी खबर, इस महत्वपूर्ण नेता की ‘छुट्टी’- आलाकमान का फैसला

कांग्रेस में संगठन चुनाव को लेकर अंतिम दौर में चल रही कवायद के बीच ही पार्टी आलाकमान ने महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए सीनियर नेता की पद से छुट्टी कर दी गई है। इस नेता के अचानक हटाए जाने को लेकर कांग्रेस के सियासी गलियारों में भी चर्चाओं का दौर है।

3 min read
Google source verification
7.jpeg

फ़िरोज़ सैफ़ी/ जयपुर।

कांग्रेस में संगठन चुनाव को लेकर अंतिम दौर में चल रही कवायद के बीच ही प्रदेश के चुनाव संगठन प्रभारी और महाराष्ट्र के पूर्व सांसद संजय निरुपम की संगठन चुनाव प्रभारी पद से छुट्टी कर दी गई है। संजय निरुपम को अचानक हटाए जाने को लेकर कांग्रेस के सियासी गलियारों में भी चर्चाओं का दौर है। निरुपम को हटाए जाने को लेकर कई तरह के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं तो वहीं राजस्थान में गहलोत- पायलट खेमे के बीच चल रहे कोल्ड वार को भी इससे जोड़कर देखा जा रहा है।

हैरत की बात तो यह है कि संजय निरुपम को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का बेहद करीबी माना जाता है। बावजूद उसके निरुपम की छुट्टी कांग्रेस हलकों में गले नहीं उतर रही है, निरुपम की छुट्टी ऐसे समय में की गई है जब 17 सितंबर को जयपुर में 400 पीसीसी मेंबर की बैठक होनी है और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रस्ताव भी तैयार होकर दिल्ली जाएगा।

सार्वजनिक नहीं होगी 400 पीसीसी मेंबर की सूची

दरअसल कांग्रेस के चुनाव प्राधिकरण की ओर से 400 पीसीसी मेंबर की सूची प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय को पहुंच गई है लेकिन बावजूद इसके सूची को सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। हालांकि 17 सितंबर को पीसीसी मुख्यालय में सुबह 11:00 बजे होने वाली 400 पीसीसी मेंबर की बैठक के मद्देनजर दूरदराज के जिलो के बनाए गए पीसीसी मेंबर को फोन करके सूचित कर दिया गया है।

गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय की ओर से जैसलमेर, बाड़मेर, डूंगरपुर, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, पाली ,सिरोही जैसे जिलों के पीसीसी मेंबर को फोन करके सूचना दे दी गई है और उन्हें जयपुर आने के निर्देश दिए गए हैं तो वही आज जयपुर, दौसा, सीकर, झुंझुनू, अलवर, भरतपुर,सवाई माधोपुर, टोंक, करौली जैसे जिलों से पीसीसी मेंबर बनाए गए नेताओं को फोन करके आज सूचना दी जाएगी और उन्हें जयपुर आने के निर्देश दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें : मंत्री मेघवाल का बयान, गहलोत मुख्यमंत्री नहीं होते तो हमारी हालत खराब हो जाती?

माकन- चंपावत लेंगे पीसीसी मेंबर की बैठक

इधर कल सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में होने वाली 400 पीसीसी मेंबर की बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन और प्रदेश संगठन चुनाव के सह प्रभारी राजेंद्र चंपावत बैठक लेंगे, जिसमें प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के नाम का प्रस्ताव के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का प्रस्ताव भी पास कराया जाएगा और उसके बाद उस प्रस्ताव को केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण को सौंपा जाएगा।

बैठक पर रहेगी नजर

वहीं दूसरी और 17 सितम्बर को होने वाली बैठक पर सभी की नजर रहेगी। दरअसल बैठक में इस बात पर फोकस रहेगा कि 400 पीसीसी मेंबर राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए किसके नाम का प्रस्ताव लेकर आते हैं, क्या पीसीसी मेंबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव लाते हैं या फिर किसी अन्य नेता का नाम का प्रस्ताव लेकर आते हैं।

ये भी पढ़ें : ओवैसी फैक्टर से नफा- नुकसान के आंकलन में जुटा कांग्रेस थिंक टैंक

गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से लगातार इनकार कर रहे हैं तो वहीं इस पद के लिए राजस्थान से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक, सांसद शशि थरूर और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का नाम भी चर्चा में है। बताया जाता है कि इन्हीं नेताओं में से किसी एक के नाम पर मुहर लगेगी।

जयपुर जिले से इन नेताओं के नाम पीसीसी मेंबर की सूची में

कैबिनेट मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, महेश जोशी, अमीन कागजी, रफीक खान, अर्चना शर्मा, स्वर्णिम चतुर्वेदी, ललित तूनवाल, मुमताज मसीह, गंगा देवी,प्रशांत सहदेव शर्मा, गिरिराज गर्ग,लालचंद कटारिया, राजेंद्र यादव, गोपाल मीणा, पुष्पेंद्र भारद्वाज,ज्योति खंडेलवाल,वेद प्रकाश सोलंकी,इंद्राज गुर्जर, मनीष यादव, राजीव अरोड़ा, अनिल पारीक, संजीता सिहाग के नाम पीसीसी मेंबर की सूची में