28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जन आक्रोश रैली में प्रदेश कांग्रेस ने दिखाई एकजुटता, गहलोत-पायलट ने संग खिंचवाई तस्वीरें, राहुल बोले- ‘जीतेंगे राजस्थान’

गुटबाजी की शिकार मानी जाती रही राजस्थान कांग्रेस के दोनों गुट जन आक्रोश रैली में आपसी एकजुटता दिखाने से नहीं चूके।

2 min read
Google source verification
pilot gehlot

जयपुर/ नई दिल्ली।

गुटबाजी की शिकार मानी जाती रही राजस्थान कांग्रेस के दोनों गुट जन आक्रोश रैली में आपसी एकजुटता दिखाने से नहीं चूके। इसी मंच से पायलट और गहलोत खेमे ने प्रदेश की जनता को संदेश दिया किया कि हम हम साथ-साथ हैं।

रैली के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट और राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत एकांत में काफी देर तक गुफ्तगू करते नजर आए। राजस्थान के प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे, पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी और मोहनप्रकाश ने राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत के साथ फोटो खिंचवाया।

मोदी सरकार में हर वर्ग असुरक्षित: गहलोत
गहलोत ने कहा कि चार साल में मोदी सरकार ने देश को अराजकता की ओर धकेल दिया। देश में हर वर्ग में डर और असुरक्षा की भावना है। मोदी ने झूठे वादे किए और झूठी मार्केटिंग करके सत्ता हासिल की। लेकिन अब उनके झूठ को जनता समझ गई है। जबकि कांग्रेस ने देश को अखंड रखने के लिए कई कुर्बानियां दी हैं।

सचिन के पोस्टर लहराए
प्रदेश के विभिन्न इलाकों से करीब 20 हजार कार्यकर्ता रैली में भाग लेने पहुंचे। राजस्थानी रंग में रंगे कार्यकर्ता राजस्थानी साफा और पगड़ी पहने रामलीला में मैदान में पहुंचे। बारां से आए कुछ कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ-साथ सचिन पायलट के पोस्टरों को हाथ में थामे पायलट जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।

... इधर शाहनवाज़ बोले- 'कांग्रेस का दामन दागदार'
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अल्पसंख्यकों के खून से कांग्रेस का दामन दागदार हो चुका है। अब कांग्रेस को सेक्यूलर कहने का अधिकार नहीं है। ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह की जियारत के बाद रविवार को पत्रकारों से बातचीत में शाहनवाज ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस के हाथ अल्पसंख्यकों के खून से रंगे हैं। देश में हजारों दंगे करवाने वाली कांग्रेस अब खुद को सेक्यूलर कहती है। कांग्रेस के नेता जहां जैसा मौका वैसा रूप बदल लेते हैं। शाहनवाज ने कहा कि राजस्थान में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा जल्द की जाएगी। कर्नाटक चुनाव के चलते घोषणा नहीं हुई है।

Story Loader