राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीसीसी ने किरोड़ी के भाई जगमोहन मीना को भाजपा का टिकट मिलने के बाद पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘विरोध और इस्तीफा भी एक कला, भाई का टिकट था असली मसला, मंत्रीजी की भवानी जाग गई, मतलब अब मंत्री जी मंत्री ही रहेंगे’। मंत्री पद से इस्तीफे को लेकर कांग्रेस कई बार किरोड़ी लाल मीना पर निशाना साध चुकी है।