13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Crime : थाने से 20 मीटर दूर रेप पीड़िता को मारी गोली, गंडासे से कई जगह वार, भाई के पैर तोड़े

Rajasthan Crime : दिल्ली रोड पर एक क्षेत्र में पुलिस की लापरवाही बलात्कार पीडि़ता पर तब भारी पड़ गई, जब जमानत पर छूटे आरोपी ने दो अन्य साथियों के साथ थाने से महज 20 मीटर दूरी पर पीड़िता को गोली मार दी और गंडासे से शरीर पर करीब 15 जगह वार कर दिए।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kirti Verma

Feb 26, 2024

piche_police.jpg

Rajasthan Crime : दिल्ली रोड पर एक क्षेत्र में पुलिस की लापरवाही बलात्कार पीडि़ता पर तब भारी पड़ गई, जब जमानत पर छूटे आरोपी ने दो अन्य साथियों के साथ थाने से महज 20 मीटर दूरी पर पीड़िता को गोली मार दी और गंडासे से शरीर पर करीब 15 जगह वार कर दिए। बीच बचाव करने आए पीड़िता के भाई के भी पैर तोड़ दिए। जयपुर एसएमएस अस्पताल में भर्ती पीडि़ता के परिजन ने आरोप लगाया कि जमानत पर छूटने के बाद आरोपी राजेन्द्र यादव ने उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी थी और उसका पीछा कर रहा था। प्रागपुरा थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दी, लेकिन पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की। इसी का नतीजा है कि आरोपी ने पीडि़ता पर जानलेवा हमला कर दिया।

भाई के साथ घर लौट रही थी तभी...
परिजन ने आरोप लगाया कि शनिवार शाम करीब सवा सात बजे प्रागपुरा थाने के पास आरोपी अपने साथियों के साथ घात लगाकर बैठा था। पीडि़ता अपने भाई के साथ घर लौट रही थी, तभी आरोपी ने हमला कर दिया। भाई-बहन बचाने के लिए चिल्लाने लगे तो लोग एकत्र हो गए। लेकिन किसी ने बचाने का प्रयास नहीं किया। पुलिस पहुंची तब तक काफी देर हो चुकी थी। दोनों भाई-बहन को सड़क पर मरा पड़ा समझकर आरोपी भाग गए थे। उधर, रविवार को मामले ने तूल पकड़ा तो आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। राजेन्द्र यादव के साथ बाइक पर आए दोनों साथियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में गोली मारने वाला भी है। जबकि राजेन्द्र यादव की तलाश में पुलिस टीम जुटी है।

पुलिस मानवीयता भी भूली
परिजन का आरोप है कि सड़क पर भाई-बहन लहूलुहान पड़े थे। पुलिस वहां पहुंची और खुद के वाहन को एक तरफ खड़ा कर दिया। एम्बुलेंस नहीं पहुंची तो पुलिस वाहन से अस्पताल ले जाने की बजाय निजी वाहन को रोकती रही। परिजन काफी देर बाद भाई-बहन को अस्पताल लेकर पहुंचे। भाई-बहन को जयपुर रैफर कर दिया। परिजन ही दोनों को जयपुर लेकर आए, लेकिन पुलिस साथ नहीं आई। वहीं जयपुर अस्पताल में कई जनप्रतिनिधि पीड़िता के परिजन से मिलने पहुंचे।

यह था मामला
नवम्बर 2023 में आरोपी राजेन्द्र यादव के खिलाफ पीडि़ता ने बलात्कार, मारपीट, अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर वायरल करने करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने अनुसंधान के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में आरोपी जमानत पर छूटकर आया है।

यह भी पढ़ें : बच्ची के साथ सौतेली मां का जुल्म, बाल नोंचे, भूखा रखा और पीटकर घर से बाहर निकाला

आईजी को जांच करने के लिए कहा
आईजी उमेशचन्द्र दत्ता प्रागपुरा पहुंचे हैं। उन्हें कहा कि पीडि़ता की तरफ से थाने में सुरक्षा के लिए रिपोर्ट दी गई थी और पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इस मामले की जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करें। गोली मारने वाले सहित दो आरोपी पकड़ लिए। मुख्य आरोपी राजेन्द्र यादव की तलाश में टीम लगी है।
यू.आर. साहू, डीजीपी राजस्थान

यह भी पढ़ें : नौकरी पेशा महिलाओं को बड़ी राहत, सरकारी दफ्तर में बना ’बच्चों का घर’