Cyber Crime News: टेलीग्राम ऐप पर शनिवार को आए एक मैसेज से हड़कंप मच गया। लिंक पर क्लिक करते ही यूजर के टेलीग्राम लिस्ट के सभी नंबरों पर वह मैसेज फॉरवर्ड हो गया। अलग-अलग कारण बताकर लिंक क्लिक करने के मैसेज भेजे गए थे। उधर, मैसेज मिलते ही लिंक पर क्लिक करते ही संपर्क नंबरों पर मैसेज स्वतः ही आगे जाने लगे। धोखाधड़ी की आशंका पर हड़बड़ाए लोगों ने एक-दूसरे को फोन कर हकीकत जानी। उधर, साइबर विशेषज्ञों का कहना था कि फेस्टिव सीजन में ठगी का यह नया पैंतरा हो सकता है।