11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिसवाला हूं, गोली मार दूंगा… कर रहा हूं जो करने दे… गांव वालों ने पुलिसवाले को उसी खाट से बांधकर पीटा जिस पर रेप किया, एसएचओ और सिपाही सस्पैंड

महिला एसपी ने एसएचओ और सिपाही दोनो को सस्पैंड कर दिया। मामला दौसा जिले के बांदीकुई थाने का है। इस घटना का वीडियो अब सामने आया है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

2 min read
Google source verification
dausa_news_photo_2023-08-18_10-04-36.jpg

pic

जयपुर
राजस्थान के दौसा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। लोगों ने एक पुलिसवाले को बुरी तरह से पीटा। उस पर एक महिला से रेप का आरोप है। बड़ी बात ये है कि आरोपी पुलिसवाले को उसके थाने के एसएचओ ने बचाने की कोशिश की और इसी कारण एसपी को गुस्सा आया। महिला एसपी ने एसएचओ और सिपाही दोनो को सस्पैंड कर दिया। मामला दौसा जिले के बांदीकुई थाने का है। इस घटना का वीडियो अब सामने आया है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल पंद्रह अगस्त की रात को दौसा जिले के सिकंदरा थाने में तैनात सिपाही महेश गुर्जर ने देर रात एक बजे बसवा थाना इलाके में स्थित एक गांव में रहने वाली तीस साल की महिला से रेप किया। महिला अपने घर के आंगन में चारपाई पर सो रही थी। परिवार के लोग अपने किसी रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। रात एक बजे महेश गुर्जर महिला की चारपाई के नीचे घुस गया और उसके बाद महिला को बंधक बनाकर रेप किया। महिला ने विरोध किया तो उसे कहा कि पुलिसवाला हूं गोली मार दूंगा, जो कर रहा हूं करने दे।

यह भी पढ़ें:राजस्थान से एक और महिला मुस्लिम देश भागी, प्रेमी के साथ कुवैत पहुंची, दो बच्चों की मां ने बुर्के में पति को भेजी फोटो

लेकिन महिला चीखने चिल्लाने लगी। इसकी सूचना जैसे ही आसपास रहने वाले लोगों को लगी तो वे वहां आ पहुंचे। जिस खाट पर महेश ने रेप किया उसी खाट से उसे बांध दिया। उसके कपड़े फाड़ दिए और उसे पीटते चले गए। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि बसवा थाने में अगली रात इसकी सूचना दी गई और केस दर्ज कराने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। बाद में जब मामला एसपी वंदिता राणा तक पहुंचा तो वे हरकत र्में आइं। पहले तो सिपाही महेश गुर्जर को सस्पैंड कर दिया गया और उसके बाद बसवा थाने के एसएचओ रामनिवास मीणा को सस्पैंड कर दिया गया। रामनिवास मीणा ने महत्वपूर्ण केस होने के बावजूद भी इसे हल्के में लिया और सिपाही महेश गुर्जर को जाने दिया। फिलहाल अब महेश की तलाश की जा रही है। उसके खिलाफ रेप केस दर्ज किया गया है और उसे अरेस्ट करने की तैयारी है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग