
Rajasthan News: राजस्थान को 415 करोड़ की सौगात मिली है। डिप्टी सीएम व पर्यटन मंत्री दीया कुमारी ने बताया कि राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हुडको और आरटीडीसी के बीच 415 करोड़ रुपए का एमओयू साइन हुआ है। हुडको के क्षेत्रीय प्रमुख सुधीर भटनागर का कहना है कि राजस्थान में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। इसके लिए हुडको राज्य सरकार की मदद जरूर करेगी। बता दें कि राजस्थान की डिप्टी सीएम व पर्यटन मंत्री दीया कुमारी और हुडको के क्षेत्रीय प्रमुख सुधीर भटनागर की मौजूदगी में एमओयू साइन हुआ।
बता दें कि राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 9.12% ब्याज दर पर 415 करोड़ रुपए के दीर्घकालीन लोन का एमओयू हुडको और आरटीडीसी के बीच आदान-प्रदान हुआ। इस मौके पर दीया कुमारी ने सचिवालय अधिकारी सेवा संघ की कार्यकारिणी को शपथ भी दिलवाई।
इस मौके पर दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री का विकसित भारत बनाने का मिशन पूरा होता दिख रहा है। अब राजस्थान पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जाएगा। डबल इंजन की सरकार केंद्र सरकार से मिलकर राज्य का विकास करेगी। आगे उन्होंने कहा कि राजस्थान के तीर्थ स्थलों, स्मारकों, नए डेस्टिनेशन को और भी अच्छा और आकर्षक बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।
राजस्थान में दूर-दराज से लोग घूमने आते हैं। उनका अनुभव शानदार हो इसके लिए हम प्रयासरत हैं। राइजिंग राजस्थान हमारे लिए एक बेहतर अवसर है। जैसे हुडको और आरटीडीसी के बीच 415 करोड़ का एमओयू हुआ है वैसे ही पर्यटन क्षेत्र में आगे भी नए निवेश होंगे। एक दिन राजस्थान पर्यटन को ऊंचाइयों पर ले जाना ही हमारा उद्देश्य रहेगा।
हुडको के क्षेत्रीय प्रमुख सुधीर भटनागर ने कहा कि ये एमओयू 2 साल की है यानी ऋण स्थगन अवधि 2 साल तक जारी रहेगी इसके बाद ही मूल राशि का पुनर्भुगतान शुरू होगा।
Updated on:
08 Oct 2024 01:53 pm
Published on:
08 Oct 2024 12:31 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
