
जयपुर। प्रदेश में फाल्गुन मास में तेजी से बदलता मौसम चिंता बढ़ा रहा है। देश के कश्मीर से केदारनाथ तक पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के कारण मौसम का मिजाज सर्द है तो दूसरी तरफ प्रदेश के पश्चिमी मैदानी इलाकों में पारा मार्च के दूसरे हफ्ते में ही चढ़ने लगा है। पारे में हो रही बढ़ोतरी ने लोगों को मार्च माह में ही लू चलने का अहसास करा दिया है जिसके चलते अभी से धूप की तपिश चैत्र माह की याद दिलाने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो मार्च के अंत तक गर्म हवाओं से लू का अहसास भी होने लगेगा। वहीं अगले 24 घंटे में दिन के तापमान में दो तीन डिग्री तक और बढ़ोतरी होने की आशंका है।
दो दिन बादलवाही और बौछारें
मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश के उत्तर पूर्व और पश्चिमी इलाके में एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। जिसके असर से आगामी 14 और 15 मार्च को जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में बादलों की आवाजाही रहने और तेज रफ्तार से सतही गर्म हवाएं चलने की आशंका है। कुछ भागों में गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी भी होने का पूर्वानुमान है। जबकि प्रदेश के पश्चिमी मैदानी इलाकों में दिन के तापमान में दो तीन डिग्री तक बढ़ोतरी होने पर हीटवेव का असर रहने की संभावना है।
पिंकसिटी में मौसम में गर्माहट
राजधानी जयपुर में दिन के तापमान में हो रही बढ़ोतरी ने शहरवासियों को अभी से लू चलने का अहसास करा दिया है। बीते 24 घंटे में शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो सामान्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। बीती रात शहर का तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कहां कितना रात का तापमान
बीती रात अजमेर 18.3, बाड़मेर 22.2, बीकानेर 19.0, चित्तौड़गढ़ 17.8, जैसलमेर 20.0, जोधपुर 18.7, कोटा 20.0, श्रीगंगानगर 17.0 और डबोक में 16.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
जयपुर में मार्च में बीते दस साल का तापमान
वर्ष अधिकतम न्यूनतम तापमान
2024 39.0 10.2
2023 34.9 15.5
2022 40.3 13.5
2021 40.2 14.3
2020 34.6 12.0
2019 40.1 10.6
2018 39.4 15.3
2017 41.4 10.6
2016 40.2 15.0
2015 37.8 05.2
: तापमान डिग्री सेल्सियस में
Published on:
12 Mar 2025 10:16 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
