Rajasthan DGP Warned : पुलिस मुख्यालय ने राजस्थान में 34 से अधिक पुलिस अधिकारियों की कार्यप्रणाली में लापरवाही मिलने पर चेतावनी पत्र जारी किया है। इस संबंध में कई पीड़ितों ने पुलिस महानिदेशक यू.आर. साहू को शिकायत दी थी। डीजीपी यू.आर. साहू ने छह माह में मिली शिकायतों की विजिलेंस विंग से जांच करवाई। जांच में लापरवाही मिली, लेकिन सख्त कार्रवाई करने जैसी गड़बड़ी नहीं मिली। इस पर डीजीपी यू.आर. साहू ने 7 आइपीएस, 15 आरपीएस व 12 से अधिक निरीक्षकों को चेतावनी देकर अगली बार इस तरह की लापरवाही नहीं दोहराने के लिए कहा है। अगली बार गलती मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।