23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan District News : राजस्थान में रद्द हुए 9 जिले किस-किस जिले में रहेंगे, जानिए

गहलोत सरकार में बनाए गए 17 नए जिलों में से 9 पर कैंची चला दी है। राजस्थान में अब 41 जिले होंगे। भजनलाल सरकार की कैबिनेट ने शनिवार को बैठक के बाद यह फैसला लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Suman Saurabh

•

Updated: 28 Dec 2024, 7:52 PM IST

Rajasthan District News, 9 new districts of Rajasthan abolished, know more

जयपुर। भजनलाल कैबिनेट ने बड़ा फैसला लेते हुए गहलोत सरकार में बनाए गए 17 नए जिलों में से 9 पर कैंची चला दी है। राजस्थान में अब 41 जिले होंगे। भजनलाल सरकार की कैबिनेट ने शनिवार को बैठक के बाद यह फैसला लिया। कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। 3 संभाग पाली, बांसवाड़ा और सीकर को भी रद्द करने का फैसला किया गया है। अब राजस्थान में 7 संभाग होंगे। लेकिन इन सबके बीच यह समझना जरूरी है कि रद्द हुए जिले किन जिलों में रहेंगे। ऐसे में सबसे पहले यह जानिए कि किन 9 जिलों को रद्द किया गया है।

रद्द हुए जिले इन जिलों में रहेंगे

राजस्थान में रद्द हुए 9 जिले किन जिलों में रहेंगे। इन्फोग्राफिक्स के जरिए समझिए..

क्यों किए गए 9 नए जिले रद्द?

जिलों को रद्द करने के निर्णय को लेकर मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि चुनाव से पहले नए जिले और संभाग बनाए गए थे। वह व्यवहारिक नहीं थे। वित्तीय संसाधन और जनसंख्या के पहलुओं को अनदेखा किया गया। अनेक जिले ऐसे थे, जिनमें 6-7 तहसीलें नहीं थी। इतने जिलों की आवश्यकता होती तो इसका परीक्षण किया जाता। इन सबको अनदेखा किया, इसमें ना तो पद सृजित किए, ना ऑफिस बिल्डिंग दी और ना ही दूसरी व्यवस्थाएं की, केवल 18 विभागों में पद सृजन की व्यवस्था की गई। मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि ये जिले राजस्थान पर अनावश्यक भार डाल रहे हैं। रीव्यू के लिए बनी कमेटी ने पाया कि इन जिलों की उपयोगिता नहीं है।

3 नए निरस्त, बचे 7 संभाग

भजनलाल सरकार कैबिनेट ने 3 नए संभाग पाली, बांसवाड़ा और सीकर को निरस्त कर दिया। राजस्थान में अब केवल 7 संभाग जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर होंगे।

यह भी पढ़ें : ‘भजनलाल जी ने अपना तो बचाया, बैरवा जी का निपटा दिया’, जिले खत्म करने पर भड़के डोटासरा

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग