5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Diwali 2017: जगमगाती रोशनी से नहाया परकोटा तो यहां धनतेरस पर खरीदारी का दिखा ऐसा हाल

चारों ओर लगे रंग-बिरंगी एलईडी लाइटिंग ने लोगों का खूब मन मोहा। जबकि बाजारों में स्वागत के लिए बने खूबसूरत प्रवेश से बाजार की रंगत और भी निखर उठी।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Punit Kumar

Oct 17, 2017

Dhanteras shopping

मंगलवार को धनतेरस के साथ ही दीपावली की पावन पर्व की शुरुआत हो गई। तो वहीं रोशनी और सजावट के साथ परकोटा में महालक्ष्मी के स्वागत में बाजार रंग-बिरंगी रोशनियों से जगमगा उठे। जबकि इन डिजायनर लाइट्स से बाजारों की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। पूरा का पूरा बाजार ऐसा लग रहा था कि रात में भी दिन हो गई हो। जैसे ही शाम को बाजारों में रोशनी करने के लिए बटन दबाया गया, परकोटा के मुख्य बाजारों में परम्परागत रोशनी ने जयपुर की पुरानी दीपावली की याद को ताजा कर गई।

आपको बता दें, चारों ओर लगे रंग-बिरंगी एलईडी लाइटिंग ने लोगों का खूब मन मोहा। जबकि बाजारों में स्वागत के लिए बने खूबसूरत प्रवेश द्वार, थीम बेस्ड सजावट और डिजायन से बाजार की रंगत और भी निखर उठी। इस क्रम में चांदपोल बाजार में चार विशेष रंग के बल्ब की परंपरागत लाइटिंग थीम आकर्षण का केन्द्र रही। जौहरी बाजार, त्रिपोलिया बाजार, बापू बाजार, चौड़ा रास्ता, रामगंज बाजार सहित अन्य बाजार भी धनतेरस पर रोशनी से नहा उठे।

जौहरी बाजार में पीली, सफेद, लाल, हरी सुनहरी रंग की झालरों और स्वचालित रोशनी की गई है। वहीं त्रिपोलिया बाजार की ओर से छोटी चौपड़ पर ऊंचा गेट बनाया गया है। एमआई रोड बाजार के दोनों तरफ भी विशेष रोशनी की गई है। खास रूप से पांच बत्ती विशेष आकर्षण का केंद्र है। तो उधर धनतेरस के इस अवसर मुरलीपुरा स्किम में भी खासा सजावट देखने को मिला। व्यापार मण्डल की ओर से आकर्षक गेट व रोशनी की गई, बर्तन, ज्वेलरी व मिठाइयों की दुकानों पर लाइनों में लग कर खरीददारी करनी पड़ी।

हालांकि यहां बाजारों में इस धनतेरस नोट बंदी और जीएसटी का असर देखने को जरूर मिला, लेकिन व्यापार मंडल अध्य्क्ष सीएम मिना ने बताया कि बाजार में खरीदारी ठीक-ठाक है लेकिन पहले की तुलना में इस बार रौनक कम है वही पुलिस प्रशासन भीड़भाड़ के मध्यनजर पूरी तरह से सतर्क नजर आई। कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हो इसके लिए अलग से ट्रैफिक व्यव्स्था की गई है। साथ ही बड़े अधिकारी राउंड कर गतिविधि पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए हैं।