
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने प्रदेश की जनता की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेशवासियों की दीपावली इस बार फीकी साबित होगी। प्रदेश की जनता पेंशन के लिए तरस रही है।
उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति समय पर नहीं मिलने से परेशान विद्यार्थी विभाग के चक्कर लगाकर थक गए हैं। जनहित की योजनाओं पर राजस्थान सरकार गंभीर नहीं है।
उन्होंने राजस्थान सरकार से मांग करते हुए कहा कि वह जनहित की इन योजनाओं पर तत्काल ध्यान दें। पेंशनधारियों की राशि जारी करें, ताकि उन्हें आर्थिक संबल मिल सके। यह सरकार की विफलता है कि वह अपने नागरिकों को उनकी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति कराने में नाकाम साबित हो रही है।
Updated on:
09 Oct 2024 08:44 am
Published on:
09 Oct 2024 08:44 am
