9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में 450 रुपए में मिलेगा सिलेंडर! भजनलाल सरकार की घोषणा, पर कैसे जानें

Rs 450 LPG cylinder in Rajasthan : राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में जब पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विभाग के राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने कहा कि केंद्र सरकार की 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने की कोई योजना है। तो राजस्थान की जनता में संशय हो गया। अब क्या होगा। पर भजनलाल सरकार ने ऐसी घोषणा की सब खुश हो गए। जानें क्या कहा और कैसे देंगे 450 रुपए में गैस सिलेंडर?

2 min read
Google source verification
domestic_gas_cylinder.jpg

Domestic Gas Cylinder

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में जनता से एक बड़ा लुभावना वादा किया गया कि राजस्थान की जनता को 450 रुपए में सिलेंडर दिया जाएगा। पर घबराने की बात नहीं है राजस्थान में उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 450 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर मिलेगा! केंद्र सरकार उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 600 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर दे रही है। बीते दिनों राज्यसभा में एक सवाल का जवाब में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विभाग के राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने कहा केंद्र सरकार की 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने की कोई योजना नहीं है। इस जवाब के बाद सब भौचक्के हो गए। क्या राजस्थान में भाजपा अपने चुनावी वादे को पूरा नहीं करेगी क्या।

पर राजस्थान की भजनलाल सरकार ने तुरंत एक्शन लेते हुए कहा, भाजपा सरकार घोषणा पत्र के हर वादे को पूरा करेगी। बताया जा रहा है कि इसके बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने अपने अफसरों को एक योजना बनाने का निर्देश दिया। अब सवाल है कि राजस्थान सरकार 450 रुपए के ऊपर की राशि 150 रुपए का भुगतान खुद कैसे करेगी।

हर माह कुल 105 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च

केंद्र सरकार उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 600 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर दे रही है। चर्चा में है कि राजस्थान में भजनलाल सरकार को 450 रुपए के ऊपर की राशि 150 रुपए का भुगतान अपने खजाने से करना होगा। राजस्थान में उज्ज्वला योजना से करीब 70 लाख परिवार जुड़े हैं। इन लाभार्थियों को प्रति गैस सिलेंडर 150 रुपए का भुगतान करने के लिए राज्य सरकार को हर महीने कुल 105 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि जिसका भार राजस्थान सरकार पर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें - Video : Vasundhara Raje का BJP में भविष्य क्या, Delhi BJP Meeting में हुआ मंथन, क्या मिलेगा मंत्री पद?

डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर से मिलेगी सब्सिडी

बताया जा रहा है कि भजनलाल सरकार की ओर से लाभार्थियों को सब्सिडी की राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) की जाएगी। मतलब गैस सिलेंडर का पूरा भुगतान लिया जाएगा। सब्सिडी की राशि बाद में लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर कर दी जाएगी। पर 450 रुपए में गैस सिलेंडर कब से मिलेगा। अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें - राजस्थान माध्यमिक बोर्ड स्तरीय परीक्षाओं में बड़ा बदलाव, शिक्षा विभाग में चल रहीं हैं विशेष तैयारियां