5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election 2018 : भाजपा की तीसरी सूची पर दिल्ली में मंथन, जल्द हो सकती है जारी

भाजपा की तीसरी सूची पर दिल्ली में मंथन, जल्द हो सकती है जारी  
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Nov 16, 2018

bjp

bjp

जयपुर।

भाजपा में अब प्रत्याशियों की तीसरी सूची पर जयपुर से लेकर दिल्ली तक मंथन शुरू हो चुका है। लेकिन डीडवाना से मंत्री युनुस खान को टिकट देने के मामले को पार्टी के दिग्गज नेता नहीं सुलझा पा रहे है। कोर कमेटी के सभी दिग्गज अब तीसरी सूची के साथ ही युनुस खान को टिकट दिलाने के लिए एड़ीचोटी का जोर लगा रहे हैं।

गुरुवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से लंबी चर्चा के बाद ओम माथुर दिल्ली पहुंच गए है और आज वे प्रत्याशियों की तीसरी सूची और युनूस खान के टिकट को लेकर चर्चा कर सकते हैं। भाजपा सूत्रों के अनुसार गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कोर कमेटी की मैराथन बैठक चली। बैठक में प्रत्याशियों की तीसरी सूची के साथ ही डीडवाना से युनुस खान को टिकट दिलाने पर भी कइ बार चर्चा हुई।

बताया जा रहा है कि पार्टी के नेता युनुस खान को टिकट दिलाने के लिए एडीचोटी का जोर लगा रहे हैं और मुख्यमंत्री वसुधरा राजे और ओम माथुर शीर्ष नेताओं के सम्पर्क में है। सूत्रों के अनुसार भाजपा के दिग्गज नेता ओम माथुर आज दिल्ली में पहले राजस्थान विधान सभा चुनाव प्रभारी प्रकाश जावडेकर से चर्चा कर सकते है और फिर शाम तक भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से भी बात कर सकते हैं।

सूत्रों का कहना है कि वैसे माथुर की इन दोनों नेताओं से मुलाकात आज भी हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि युनुस खान का दूसरी सूची में भी नाम नहीं होने से प्रदेश भाजपा के नेता सकते हैं और अपने अपने तरीके से युनुस खान को टिकट दिलाने का प्रयास कर रहे है। हुडला भी उतरे बगावत पर उधर दूसरी सूची आने के बाद भाजपा में बगावत का बवंडर जारी है।

दूसरी सूची में महुआ से विधायक ओर संसदीय सचिव ओम प्रकाश हुडला भी बगावत पर उतर आए हैं। आज हुडला का 11 बजे मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मिलने का कार्यक्रम है। दूसरी सूची में टिकट नहीं मिलने से नाराज हुडला पार्टी से इस्तीफा दे सकते हैं। हुडला और राज्यसभा सांसद डॉ किरोडी लाल मीणा एक दूसरे के धुर विरोधी हैं और अब दूसरी सूची में भी हुडला का नाम नहीं होने पर महुआ की सियासत गरमा गई है।