5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब शुरू हुई नाश्ता पॉलिटिक्स, भाजपा के ये दिग्गज पहुंचे अन्नपूर्णा रसोई, कतार में लगकर किया नाश्ता

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
BJP

अब शुरू हुई नाश्ता पॉलिटिक्स, भाजपा के ये दिग्गज पहुंचे अन्नपूर्णा रसोई, कतार में लगकर किया नाश्ता

भवनेश गुप्ता / जयपुर। वोट के लिए लाभार्थी और मुस्लिमों पर फोकस करने वाली भाजपा ने अब नाश्ता पॉलिटिक्स शुरू कर दी है। इसके लिए अन्नपूर्णा रसोई को चुना गया है। भाजपा के बड़े नेताओं ने सुबह का समय अन्नपूर्णा रसोई पर देना शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत जयपुर से केन्द्रीय मंत्री व चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को की। सवाई मानसिंह अस्प्ताल परिसर में अन्नपूर्णा रसोई पर पहुंचे और वहां आमजन के साथ कतार में खड़े हो नाश्ते की प्लेट संभाली।

चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ और महापौर अशोक लाहोटी व कार्यकर्ताओं के साथ पोहा कढी—कचौरी, नमकीन सिवइयां का स्वाद चखा। इस दौरान लोगों को राज्य सरकार की इसी योजना के बारे में पूछा और गरीब का सस्ते में पेट भरने वाली इस योजना के बूते लोगों से वोट की अपील की। महापौर ने रसीद कटवाई। संगठन की ओर से सांसद, विधायक, नेताओं को राज्यभर में इसी तर्ज पर अन्नपूर्णा रसोई पर पहुंचने के लिए कहा है।

अक्षय पात्र ने शुरू की, वहीं से कल्पना साकार...

जावड़ेकर ने बताया कि वसुंधरा राजे की सरकार वे जयपुर में अक्षय पात्र परिसर गए थे। वहां नाश्ता किया। वहीं से कल्पना शुरू हुई कि अक्षय पात्र जैसा सस्ता नाश्ते सभी को क्यों नहीं मिल सकता है। इसके बाद राजस्थान में अन्नपूर्णा रसोई की शुरुआत हुई। महाराष्ट्र में भी भाजपा—शिवसेना गठबंधन की सरकार के समय वर्ष 1995 में इसी तरह योजना चल रही है।

सेल्फी लेने वाले पकड़ा हाथ..
जावड़ेकर जब कतार में खड़े होने के लिए आगे बढ़ते तो वहां खड़ा एक व्यक्ति जावड़ेकर के साथ सेल्फी लेने के लिए आगे बढ़ा। मोबाइल को उपर किया था कि जावड़ेकर ने उसका हाथ पकड़ा और गुस्साए अंदाज में नीचे खींच लिया।