6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिनभर करते रहे सूची का इंतजार, शाम को कांग्रेस तो नहीं इन्होंने की लिस्ट जारी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
rajasthan ka ran

दिनभर करते रहे सूची का इंतजार, शाम को कांग्रेस तो नहीं इन्होंने की लिस्ट जारी

अश्विनी भदौरिया / जयपुर। प्रदेश में दिनभर कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची का इंतजार रहा। देर शाम तक कांग्रेस की लिस्ट तो नहीं आई लेकिन प्रदेश में अकेले दम पर चुनाव लड़ रही बहुजन समाज पार्टी ने सोमवार को तीसरी सूची जारी कर दी। इसमें 44 प्रत्याशियों के नाम हैं। तीसरी सूची में पार्टी ने 15 20 सुरक्षित सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित किए हैं। इनमें से 15 अनुसूचित जन जाति और पांच अनुसूचित जाति की हैं। जल्द ही पार्टी सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित करेगी।

इनको मिला टिकट
सूरतगढ़- डुंगरराम गेदर, बीकानेर पश्चिम- नारायण हरि लेगा, लूणकरणसर- पवन कुमार ओझा, सुजानगढ़(अजा)- सीताराम नायक, सूरजगढ़-कर्मवीर सिंह यादव, झुंझनूं-राजेश सैनी, मंडावा- अनवार खां, फतेहपुर- जरीना बानो, धोद (अजा)- भरत कुमार लुनिवाल, नीम का थाना- राजेश मीणा, श्रीमाधोपुर- रामकिशोर सैनी, बगरू (अजा)- केएल पंवार, बायतू- किशोर सिंह कानोड़, भोपालगढ़ (अजा)- रामसुख मेघवाल, आहोर-पंकज मीना, भीनमाल-कृष्ण कुमार देवासी, पिंडवाड़ा (अजजा)- दलपत गरासिया, गोगुंदा (अजजा)- चम्पाराम गरासिया, झाडोल(अजजा)- नीमालाल भील, खेरवाड़ा (अजजा)-सविता मीना, सलूम्बर (अजजा)-सोमा लाल मीना, धरियावास(अजजा) केसुलाल मीना, आसपुर(अजजा)- शांता कलासुआ, अजमेर उत्तर-आमाद चिश्ती, मसूदा- कर्नल दुर्गादास, घाटोल (अजजा)-लक्ष्मणलाल मकवाना, गढ़ी (अजजा) चेतन लाल मइडा, बांसवाड़ा (अजजा)- शांता देवी, बागीदोरा (अजजा)- गणेशलाल कटारा, कुशलगढ़(अजजा)-छगनलाल पारगी, डूंगरपुर (अजजा)-अमृतलाल आहारी, चोरासी(अजजा)-विजयपाल रोत, सागवाड़ा (अजजा)-दलजीत, चित्तौडगढ़़- अल्लाउद्दीन खान, मांडल- शिवलाल गुर्जर, भीलवाड़ा- शंकरलाल सैन, भरतपुर- जसवीर सिंह, दौसा-गोपाल मीना, निवाई (अजा)-बनवरी लाल बैरवा, बसेड़ी (अजा)-उदयवीर सिंह, अलवर ग्रामीण (अजा)-रिंकी वर्मा, तिजारा-होशियार सिंह यादव, गंगापुर-आरके मीना, चाकसू (अजा)- गजानंद खटीक।