5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रताप सिंह खाचरियावास की पत्नी के पास है उनसे ज्यादा नकदी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
pratap singh khachariyawas

प्रताप सिंह खाचरियावास की पत्नी के पास है उनसे ज्यादा नकदी

मुकेश शर्मा / जयपुर। सिविल लाइंस विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास की पत्नी नीरज कंवर के पास उनसे अधिक नकदी है। खाचरियावास ने यह जानकारी नामांकन भरने के दौरान दिए गए शपथ पत्र में इसका खुलासा किया है। खाचरियावास के पास हाथ में नकद 95 हजार होना बताया है। जबकि उनकी पत्नी नीरज कंवर के पास हाथ में उनसे भी अधिक कैश 98 हजार रुपए हैं। वहीं खाचरियावास की गत 5 वर्षों के दौरान चल सम्पत्ति 17 लाख रुपए तो अचल सम्पत्ति 1.41 करोड़ रुपए बढ़ी है। जबकि उनके नाम एक भी वाहन नहीं है।

49 वर्षीय प्रताप सिंह खाचरियावास ने नामांकन के दौरान अपनी कुल संपत्ति 3.89 करोड़ बताई है। वहीं उनकी पत्नी की सम्पत्ति— 69.45 लाख (इसमें चल सम्पत्ति 54.45 लाख रुपए और अचल सम्पत्ति 15 लाख रुपए, 12 लाख रुपए कीमत के जेवर हैं, 98 हजार रुपए हाथ में नकदी जबकि वाहन एक भी नहीं है, गत पांच साल में 31 लाख रुपए की सम्पत्ति की बढ़ोत्तरी हुई है। गत वर्ष अचल सम्पत्ति शून्य थी) है। खाचरियावास या उनकी पत्नी के पास कोई वाहन नहीं है। खाचरियावास के वर्ष 2018 में कोई आपराधिक केस नहीं है। वर्ष 2013 के दो मामले न्यायालय में है। जिनमें एक मामले में उन्हें जमानत मिली थी जबकि एक मामला न्यायलय में लंबित रहा।

ब्यौरा———————2018——————-2013——————2008
चल सम्पत्ति —------ 1.06 करोड़ ————-89.72 लाख——-— 37.01 लाख

अचल सम्पत्ति —---- 2.83 करोड़ ——— 1.42 करोड़———-— 93 लाख
आभूषण —------------ 3 लाख ————-- 3 लाख————— - 1.20 लाख

वाहन —-------------- शून्य —————— शून्य —————— शून्य