6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

..राजस्थान के दावेदारों की निगाहें अब मोदी की मुहर पर, आज तय हो जाएगी BJP टिकटों पर नामों की सूची

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Nov 11, 2018

जयपुर ।

राजस्थान की 200 सीटों पर भाजपा के दावेदारों के टिकटों का रण आज चरम पर पहुंच गया है। शनिवार को दिल्ली में हुए मैराथन मंथन के बाद अब आज टिकट के दावेदारों की निगाह आज शाम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली संसदीय बोर्ड की बैठक पर टिक गई है।

सूत्रों के अनुसान शनिवार प्रकाश जावडेकर, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, और अमित शाह के बीच 14 घंटे तक चले मैराथन मंथन में 160 सीटों पर टिकट देने के लिए अंतिम तौर पर मंथन कर लिया है लेकिन 40 सीटों पर अभी भी पेंच फंसा हुआ है जिसके आज संसदीय बोर्ड की बैठक में सुलझने के आसार है। भाजपा सूत्रों ने दावा किया है आज देर रात संसदीय बोर्ड की मोहर लगने के बाद 125 से ज्यादा प्रत्याशियों की जंबो सूची जारी कर सकती है।

दूसरी ओर प्रदेश की कई सीटों पर मौजूदा विधायकों के टिकट काटने को लेकर भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन का दौर जारी है। गुरुवार से लेकर शनिवार तक भाजपा प्रदेश कार्यालय पर शक्ति प्रदर्शन का दौर जारी रहा।

मालपुरा विधायक कन्हैया लाल चौधरी के क्षेत्र से आए हजारों कार्यकर्ताओं ने विरोध किया और फिर टिकट नहीं देने की मांग पार्टी के नेताओं से की। इससे पहले आमेर से सतीश पूनिया, बगरू से कैलाश वर्मा, ब्यावर विधायक , विधाधर नगर से नरपत सिंह राजवी का टिकट काटने की मांग कर चुके हैं। उधर टिकट बांटने की प्रक्रिया के बीच ही भाजपा ने टिकट कटने पर भाजपा में होने वाले जबरदस्त अंदरूनी विरोध और प्रत्याशी के खिलाफ शुरू होने वाले भितरघात को भांप लिया है और डैमेज कंट्रोल करना शुरू कर दिया है। भाजपा ने संभागवार तीन बडे नेताओं को जिम्मा दिया है जो टिकट की सूची जारी होते ही इन संभागों में जाएंगे और जिसका टिकट कटा है उससे समझाइश करेंगे।