5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Election 2023 : भाजपा प्रत्याशियों की फर्जी सूची वायरल, दावेदारों की बढ़ी धड़कनें

Rajasthan Election 2023 : चुनावी माहौल में फर्जी प्रत्याशी सूची ने भाजपा के दावेदारों की धड़कनें बढ़ा दी। बुधवार शाम को सोशल मीडिया पर 9 प्रत्याशियों के नाम की सूची सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती रही।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Election 2023 : BJP candidates Fake list goes viral on social media

Rajasthan election 2023 : जयपुर। चुनावी माहौल में फर्जी प्रत्याशी सूची ने भाजपा के दावेदारों की धड़कनें बढ़ा दी। बुधवार शाम को सोशल मीडिया पर 9 प्रत्याशियों के नाम की सूची सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती रही। इसमें केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखाव, अरुण चतुर्वेदी, रामलाल शर्मा सहित कई नाम लिखे गए।

सूची वायरल होते ही दावेदारों के साथ नेता, कार्यकर्ता और आमजन भी एक-दूसरे को सूची फॉरवर्ड करते रहे। इस फर्जी सूची को हुबहु भाजपा की ओर से जारी पहली सूची की तरह तैयार किया गया। इससे गफलत की स्थिति बनी। भाजपा ने अधिकारिक तौर पर सूची को फर्जी बताया। ट्विटर पर लिखा 'नक्कालों से सावधान' रहें, दूसरी सूची का इंतजार करिए।

यह भी पढ़ें : Rajasthan BJP First list: राजस्थान में भाजपा ने जारी की पहली सूची, जानें उम्मीदवारों की पूरी डिटेल

भाजपा की पहली सूची में 41 उम्मीदवार

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को प्रदेश में 41 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी। पहली सूची में सात सांसद चुनाव मैदान में उतारे गए हैं। 17 सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया गया, जबकि 17 सीटों पर पुराने चेहरों (इनमें वो भी शामिल हैं, जिन्हें 2018 से पहले के चुनावों में मिला है) पर दांव खेला है।