
,,
Rajasthan Assembly Election 2023 : प्रदेश भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को कांग्रेस के प्रचार को लेकर शिकायत की है। समिति का एक प्रतिनिधि मण्डल गुरुवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता से मिला और 'कांग्रेस की सात गारंटियों का चला जादू....' शीर्षक से सार्वजनिक रूप से प्रकाशित विज्ञापन पर आपत्ति जताई। उन्होंने बताया कि इसके जरिए आमजन को भ्रमित किया जा रहा है, जो आचार संहिता का उल्लंघन है। कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें : जितना पैसा अडानी को दिया, उतना राजस्थान की जनता की जेब में डालना है: राहुल गांधी
श्रम आयुक्त की भी शिकायत
सिकराय विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के पति घनश्याम बैराव (श्रम आयुक्त) की शिकायत की है। शिकायत में बताया गया है कि, बैरवा रात को विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं से संपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। इसके लिए सरकारी कर्मचारियों की मीटिंग भी कर रहे हैं। पद का दुरुपयोग कर चुनाव को प्रभावित किया जा रहा है। भाजपा ने उनका जयपुर से दूसरी जगह स्थानांतरण की जरूरत जताई है।
Published on:
17 Nov 2023 09:59 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
