13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Election 2023 : सीएम गहलोत के निशाने पर मोदी सरकार, अब दिल्ली से किया ये ‘प्रहार’

Rajasthan Assembly Election 2023 : सीएम अशोक गहलोत एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार हमलावर हुए हैं। आज नई दिल्ली से उन्होंने एक बार फिर अपने विरोधियों पर निशाना साधा।

less than 1 minute read
Google source verification
8.jpeg

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज नई दिल्ली स्थित शक्ति स्थल पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और एआईसीसी के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रतिमा स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इसके बाद मीडिया से बातचीत में सीएम गहलोत ने इंदिरा गांधी के कृतत्व और व्यक्तित्व को याद करते हुए देश के लिए उनके बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी की पहचान अलग तरीके के नेता के तौर पर थी। उनके मंत्रिमंडल में शामिल होने का मुझे भी मौक़ा मिला था।

देश के हालात चिंताजनक : गहलोत
सीएम गहलोत ने मौजूदा समय को लेकर चिंता भी जताई। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने बिना अपनी जान की परवाह किए, अपनी आखिरी सांस तक देश सेवा की। लेकिन आज देश में हालत बहुत अलग हो हैं। आज देश में ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है। आज देश में धर्म जाति के नाम पर राजनीति हो रही है। देश में घृणा और नफरत का माहौल पैदा किया जा रहा है।

हिमाचल सीएम की पूछी कुशलक्षेम
सीएम गहलोत को कल अपने दौरे के दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के अस्वस्थ होने की सूचना मिली। इसपर वे दिल्ली स्थित एम्स पहुंचे और सीएम सुक्खू के परिजनों से मिलकर कुशलक्षेम जानी। उन्होंने उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग