
Rajasthan election 2023 जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की पहली सूची का ब्रेसब्री से इंतजार हो रहा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस अब कभी भी पहली सूची जारी कर सकती है। शुक्रवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने दौसा के सिकराय में एक जनसभा को संबोधित किया है। प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर जुबानी हमला बोला।
माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी की रैली के बाद राजस्थान में प्रत्याशियों की पहली सूची किसी भी वक्त सूची जारी हो सकती है। बताया जा रहा है कि भाजपा की पहली सूची से डबल नाम हो सकते हैं। आपको बता दें कि भाजपा प्रदेश की 41 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है।
प्रियंका गांधी की सभा में दौसा जिले की पांचों विधानसभा सीटों के टिकट पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपके दौसा जिले से दो कैबिनेट मंत्री और एक राज्य मंत्री हैं। सिकराय से ममता भूपेश आपके सुख दुख में आती है काम। आपकी नेता है।
दौसा जिले के हमारे पांचों विधायक इन सबको, स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा, कृषि राज्य मंत्री मुरारी लाल मीणा, जीआर खटाना, ओम प्रकाश हुडला। सीएम गहलोत ने इन पांचों विधायकों को जिताकर भेजने की अपील की है। मुख्यमंत्री गहलोत के इस संबोधन से यह साफ हो चुका है की जिले के मौजूदा सभी विधायकों को कांग्रेस टिकट देने जा रही है।
Published on:
20 Oct 2023 05:28 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
