1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Election 2023: भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस-आरएलपी नेता और रिटायर्ड अफसर, देखें नाम

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक नेताओं का एक दूसरे की पार्टी में शामिल होने का सिलसिला जारी हैं। भाजपा में सोमवार को दस राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी), कांग्रेस, रिटायर्ड अफसर, सामाजिक नेता शामिल हुए।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Election 2023: Congress, RLP leaders and retired officers joined BJP in Jaipur

Rajasthan election 2023 जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक नेताओं का एक दूसरे की पार्टी में शामिल होने का सिलसिला जारी हैं। भाजपा में सोमवार को दस राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी), कांग्रेस, रिटायर्ड अफसर, सामाजिक नेता शामिल हुए। भाजपा प्रदेशअध्यक्ष सी पी जोशी, केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, सांसद घनश्याम तिवाड़ी, ज्योति मिर्धा की मौजूदगी में यह नेता भाजपा में शामिल हुए।

प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी ने पूर्व आईएएस व जयपुर जिला कलक्टर रहे अंतर सिंह नेहरा, कांग्रेस नेता पं. सुरेश मिश्रा, खींवसर प्रधान व आरएलपी से पंचायत समिति सदस्य सीमा चौधरी, आरएलपी की मूंडवा प्रधान गीता देवी व उनके पति आरएलपी नेता रेवतराम डागा, आरएलपी के पूर्व मुख्य प्रवक्ता महिपाल महला फतेहपुर, सरपंच संघ के अध्यक्ष व बोजास सरपंच जगदीश बीडियासर, नागौर के मौलासर पूर्व प्रधान व कांग्रेस के जिला परिषद सदस्य झालाराम भाकर, पूर्व प्रधान भगवानाराम बुरडक तथा हनुमानगढ़ की महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन चावला ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।

यह भी पढ़ें : राजस्थान की इस सीट पर पूर्व IAS और IPS के बीच होगा मुकाबला, जानें सियासी गणित

इस मौके पर प्रदेशअध्यक्ष सी पी जोशी ने कांग्रेस सरकार पर राजस्थान में महिलाओं को सुरक्षा देने में विफल साबित होने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह इसके साथ सनातन की रक्षा भी नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य का आमजन का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर विश्वास बढ़ता जा रहा है। ऐसे में आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का सूपडा साफ करने के लिए जनता पूरी तरह से तैयार बैठी है।

Story Loader