25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Election 2023: बड़े नेताओं के चलते चर्चित सीटों पर मतदान में दिखा ध्रुवीकरण का असर, देखें ये आंकड़ें

Rajasthan Election 2023: प्रदेश के विधानसभा चुनाव में धार्मिक व जातिगत ध्रुवीकरण का मुद्दा चर्चा में रहा, लेकिन यह ध्रुवीकरण ज्यादातर उन्हीं विधानसभा सीटों पर देखने को मिल रहा है, जो बड़े नेताओं के चलते चर्चित रहीं। अन्य सीटों पर सामान्य स्थिति ही देखने को मिल रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
rajasthan_election_2023.jpg

Rajasthan Election 2023: प्रदेश के विधानसभा चुनाव में धार्मिक व जातिगत ध्रुवीकरण का मुद्दा चर्चा में रहा, लेकिन यह ध्रुवीकरण ज्यादातर उन्हीं विधानसभा सीटों पर देखने को मिल रहा है, जो बड़े नेताओं के चलते चर्चित रहीं। अन्य सीटों पर सामान्य स्थिति ही देखने को मिल रही है। प्रदेश के दर्जनभर से अधिक विधानसभा क्षेत्रों के कुछ बूथों पर हुए मतदान के आंकड़ों के मुताबिक ध्रुवीकरण अलवर जिले की तिजारा, भरतपुर की नगर और जैसलमेर जिले की पोकरण विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है।

इसके अलावा जातिगत समीकरण के हिसाब से तारानगर या फिर उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्रों में बूथों पर हुए मतदान के अनुसार मिलाजुला असर ही है। हालांकि, गत बार के मुकाबले ज्यादातर विधानसभा क्षेत्रों में दोनों ओर से ही मतदान में बढ़ोतरी हुई है। इसी प्रकार कामां विधानसभा क्षेत्रों में भी दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान का मिलाजुला असर रहा। यही स्थिति नागौर विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिली। जबकि डीडवाना विधानसभा क्षेत्र में दोनों ही उम्मीदवारों के पक्ष के बूथों पर वोटों में गिरावट देखने को मिली।

विधानसभा क्षेत्रों का बूथवार मतदान प्रतिशत

तिजारा
--------- बूथ सं.---2018--- 2023
हिन्दू बहुल-- 172-----87.45--- 97.44
---------- 238-----94.77--- 95.63
मेवात क्षेत्र--- 199---- 96.14--- 98.37
----------- 240---- 89.63--- 97.82
नगर
हिन्दू बहुल----53----75.51--- 92.23
------------55---- 67.75--- 72.34
मुस्लिम बहुल-- 01----87.87--- 93.63
------------ 46---- 81.18--- 86.10
कामां
हिन्दू बहुल-----190---- 71.46--- 76.30
-------------194-----74.61--- 74.14
मुस्लिम बहुल----36----- 72.54---- 76.43
--------------136----- 79.10---- 77.41

पोकरण
हिन्दू बहुल------156----96.52---- 94.12
------------ 102----86.00---- 87.13
मुस्लिम बहुल----218----89.34---- 90.49
--------------220----88.00---- 90.22
नागौर
हिन्दू बहुल------213----64.97----60.55
--------------101----76.17----75.17
मुस्लिम बहुल----169----80.35----70.74
--------------109----73.77----81.25
डीडवाना
हिन्दू बहुल----74----76.71----73.45
------------103----78.62----70.74
मुस्लिम बहुल----47----79.56----69.92
--------------14----79.71----73.66
सूरसागर
हिन्दू बहुल----171----72.00----73.00
------------172---- 79.00---69.00
मुस्लिम बहुल--- 106----82.15----72.32
--------------107----78.00----69.00
तारानगर
राजपूत बहुल---- 207---------94.21
---------------114---------91.37
जाट बहुल--------110---------94.74
---------------121--------- 90.54
उदयपुरवाटी
सैनी बहुल 168-----------------91.90
राजपूत बहुल--------03--------77.64
- बूथवार मतदान प्रतिशत

यह भी पढ़ें- Rajasthan Election 2023: राजस्थान में नई सरकार बनाने में जुटे भाजपा-कांग्रेसी, जानें क्या है प्लान बी ?