
जयपुर। Rajasthan Assembly Election 2023 में आरएलपी राजस्थान में भाजपा या कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगी। यह जानकारी आरएलपी प्रमुख और सांसद हनुमान बेनीवाल ने दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जून माह में पार्टी चार बड़ी रैलियां निकालेगी और चार बड़े प्रदर्शन करेगी।
जयपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में बेनीवाल ने भाजपा और कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि अभी यह तय नही भाजपा प्रदेश में किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी, बार—बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सभा करने के लिए राजस्थान आना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भी सही काम नहीं कर रही है। उन्हें किसान बिल पर बैक फुट पर आना पड़ा।
देश का नौजवान अग्निपथ के खिलाफ इसका परिणाम उन्होंने हिमाचल और कर्नाटक में देख लिया है। पहलवानों के मामले में जिस तरह के हालात बने, सरकार ने उनसे बातचीत भी नहीं की। गिरफ्तारी की चेतावनी दी और एफआईआर भी दर्ज करा दी है। वर्तमान में पूरे देश पर महंगाई की मार पड़ रही है। कच्चे तेल के भाव कम फिर भी पेट्रोल—डीजल के भाव बढ़े हुए हैं। कोेरोना व लम्पी में भी आमजन को नुकसान झेलना पड़ा।
विपक्ष की भूमिका नहीं निभाई
बेनीवाल ने कहा कि भाजपा ने साढे चार साल में प्रदेश में विपक्ष की कोई भूमिका नहीं निभाई। वर्ष 2009 मेे मैंने आरोप लगाए थे, आज सीएम ने भी इसको माना की वो और वसुंधरा और मेेघवाल ने उनकी सरकार बचाई। अब देखे तो चुनाव नजदीक है तो भाजपा विरोध के लिए आगे आई है। पीएम ने सभा में भ्रष्टाचार की बात की, लेकिन भ्रष्टाचारी तो उनके साथ ही बैठे हुए थे।
हालात ठीक नहीं
बेनीवाल ने कहा कि वर्तमान में देश में हालात ठीक नहीं है तो प्रदेश भी अपराध में नंबर वन है। सीएम कुर्सी बचाने के लिए दिल्ली दौड़ लगाते रहे और दूसरे नेता सिर्फ सीएम बनने के लिए संघर्ष करते रहे। हनुमान बेनीवाल ने सचिन पायलट को एक बार फिर कांग्रेस छोड़कर अपनी नई पार्टी बनाने की सलाह दी और कहा कि अगर वह नहीं पार्टी बनाते हैं तो हम उन से गठबंधन के लिए तैयार हैं।
भाजपा—कांग्रेस पर आरोप
बेनीवाल ने कहा कि आरएलपी ने भाजपा को सहयोग दिया पर वे अपना काम निकालकर शांत हो जाते हैं। भाजपा व कांग्रेस ने राज्य को मिलकर लूटा है। इसका परिणाम है कि बजरी माफिया ने 50 रुपए टन बजरी के भाव को साढ़े छह सौ से अधिक कर दिया है। केंद्र में पीएम ईडी—सीबीआई का दुरुपयोग कर रहे है तो राज्य में सीएम एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं।
कांग्रेस व भाजपा मुक्त राज्य
बेनीवाल ने कहा कि प्रदेश को कांग्रेस मुक्त—भाजपा मुक्त करना है। इसके तहत जून में चार बड़ी रैलिया और चार प्रदर्शन किए जाएंगे। इसमें 9 को बीकानेर के डूंगरगढ़, 12 को नागौर के रिया, 14 को बीकानेर के कोलायत, 17 को टोंक, 20 को भीलवाड़ा, 22 को हनुमानगढ़ के नोहर और 24 को बाड़मेर के धोरीमन्ना में रैली और प्रदर्शन किया जाएगा।
Published on:
01 Jun 2023 07:34 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
