
Rajasthan Election 2023
rajasthan election 2023 : रटलाई। बकानी बस स्टेण्ड पर गुरुवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने खानपुर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याक्षी सुरेश गुर्जर के समर्थन में आम सभा को सम्बोधित किया। सचिन ने अपने 10 मिनिट के भाषण में केन्द्र सरकार की नीतियों पर प्रहार किया। पायलट ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा के पास बाते ही है। केन्द्र सरकार ने मंहगाई पर कोई ध्यान नहीं दिया।
बेरोजगारी के वादे पूरे नहीं किए। केन्द्र सरकार ने कहा था कि हमारी सरकार आने पर काला धन वापस लाएंगे। पेट्रोल,डीजल की कीमते आसमान छू रही हंै। 10 वर्ष की सरकार ने कोई कार्य नहीं किए। किसानों के लिए काला कानून लाकर किसानों को भी नहीं छोड़ा। वहीं मनमोहन सिंह की सरकार ने शिक्षा, रोजगार, खाद्य सुरक्षा कानून आदि लाकर लोगों को राहत दी। साथ ही मनमोहन सिंह की सरकार ने किसानों का 70 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया था। लेकिन भाजपा सरकार ने कुछ उद्योगपतियों का बैंकों का लोन माफ किया है।
पायलट ने अपने सम्बोधत ने केन्द्र सरकार पर जमकर निशान साधा। इस दौरान उन्होनें कहा कि केन्द्र सरकारी की मंहगाई, बेरोजगारी व वादे पूरें नही किए। लेकिन, चुनाव के समय भाजपा के पास केवल तीन बिन्दु हैं : हिन्दु-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद, हिदुस्तान और पाकिस्तान। पायलट ने कांग्रेस प्रत्याक्षी के समर्थन में मतदान करने के लिए लोगों का आवहान किया। सुरेश गुर्जर के जीतने के बाद वापस आकर लोगों के साथ चटनी-रोटी खाने की बात कही। वहीं, इस दौरान जिले व क्षेत्र के कई कांग्रेस के जनप्रतिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। कई कांग्रेस नेताओं ने इस दौरान सभा को सम्बोधित किया।
परमिशन के चलते नहीं उड़ पाए पायलट
रटलाई। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट गुरुवार को बकानी में कांग्रेस प्रत्याक्षी सुरेश गुर्जर के समर्थन में आम सभा सम्बोधित करने आए थे। लेकिन, अजमेर की सभा को सम्बोधित करना था। लेडिंग की परमिशन नहीं मिलने के चलते बकानी समय से करीब 1 घण्टा पहले आ गए। वहीं, इसी प्रकार से सभा समापन के बाद करीब आधा घण्टा बकानी हेलीपेड पर अनुमति का इंतजार करते रहे। समय होने के बाद ही बकानी से अजमेर के लिए रवाना हो सके। इस प्रकार पायलट ने इंतजार किया।
Published on:
23 Nov 2023 05:39 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
