6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Vidhan Sabha Chunav 2023 : राजे ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोली हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और जैसा है पार्टी का घोषणा पत्र

Rajasthan Election 2023 : चोमहला/झालवाड़। पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा है कि कांग्रेस का घोषणा पत्र हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और जैसा है। पिछले चुनाव के वादे पूरे नहीं हुए और फिर ये नए वादे लेकर आ गए। वे डग से भाजपा प्रत्याशी कालू राम मेघवाल के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा में बोल रही थी।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Election 2023

Rajasthan Election 2023

rajasthan election 2023 : चोमहला/झालवाड़। पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा है कि कांग्रेस का घोषणा पत्र हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और जैसा है। पिछले चुनाव के वादे पूरे नहीं हुए और फिर ये नए वादे लेकर आ गए। वे डग से भाजपा प्रत्याशी कालू राम मेघवाल के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा में बोल रही थी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 4 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया है। जब पद ही ढाई लाख खाली हैं तो कहां से देंगे 4 लाख नौकरी? गहलोत कह रहे हैं कि उन्होंने 3 लाख युवाओं को नौकरी दी। तीन लाख तो दूर की बात, 20 हजार को भी सरकारी नौकरी नहीं दे पाए। पांच साल में 1 लाख 37 हजार सरकारी भर्तियां हुई, जिनमें 1 लाख 20 हजार तो भाजपा के समय की हैं।

राजे (Vasundhra Raje) ने राम मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। पूर्व सीएम ने कहा कि किसानों को 2 लाख तक का ब्याज फी लोन देने का वादा भी 10 दिन में किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने जैसा है। वे बोलीं झालावाड़ सहित विभिन्न जिलों के लिए हमारी सरकार ने ईआरसीपी योजना शुरू की, लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसे राजनीति में उलझा दिया। गहलोत ने 5 साल सिर्फ राजनीति की, विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की राशि 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपए करने की घोषणा की है। जब एक मरीज पर औसतन 12 हजार भी खर्च नहीं हो रहे तो 50 लाख की घोषणा मूर्ख बनाने का प्रयास मात्र है।