
Rajasthan Assembly Election 2023 : कांग्रेस की शनिवार देर रात जारी हुई छठी सूची में जयपुर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष आर.आर. तिवाड़ी को हवामहल से कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया गया है। यहां मौजूदा विधायक महेश जोशी का टिकट काटकर तिवाड़ी को दिया गया है। हालांकि हाइकमान के संकेतों के बाद तिवाड़ी ने भी शनिवार दोपहर ही अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया था। टिकट मिलने के बाद पत्रिका ने उनसे बातचीत की। बातचीत के प्रमुख अंश...
सवाल- मौजूदा विधायक जोशी का टिकट काटकर आपको दिया गया है, क्या बगावत का डर है?
जवाब- बगावत का कोई डर नहीं है, हाई कमान ने मुझे पहले ही इसके संकेत दे दिए थे, इसलिए मैंने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया था। राजनीतिक दलों में परिवर्तन होते रहना चाहिए। आज मुझे टिकट दिया गया है अगले चुनाव में हो सकता है किसी और को टिकट दिया जाए। मैं 50 साल से संगठन में काम कर रहा हूं। कभी कुछ नहीं मांगा है और पार्टी ने अब दिया है तो बिना मांगे ही दिया है।
सवाल-भाजपा ने आपके सामने हिंदुत्ववादी चेहरा उतारा है, क्या रणनीति रहेगी?
जवाब- हवा महल विधानसभा क्षेत्र में तो भाजपा की पहले ही नैतिक हार हो चुकी है। हवामहल विधानसभा क्षेत्र में एक से एक समर्पित कार्यकर्ता भाजपा के पास हैं, लेकिन उनको दरकिनार करके बाहर से आयातित एक महाराज को लाया गया है जो भाजपा के सदस्य भी नहीं है। भाजपा के लोग भी उन्हें नहीं जानते हैं। भाजपा ने केवल ध्रुवीकरण करने के लिए हिंदुत्ववादी चेहरे को टिकट दिया है, लेकिन यह प्रयास सफल नहीं होगा। मैं कांग्रेस का साधारण सा कार्यकर्ता महाराज के सामने चुनाव जीतूंगा और हवा महल में फिर कांग्रेस की जीत होगी।
Published on:
05 Nov 2023 11:40 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
