6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा ने 98 विधानसभा सीटों पर जीत के लिए बनाई ये खास रणनीति, प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने किया ऐलान

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Abdul Bari

Oct 23, 2018

bjp

भाजपा ने 98 विधानसभा सीटों पर जीत के लिए बनाई ये खास रणनीति, प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने किया ऐलान

जयपुर।
चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टियों में खासी गहमा गहमी शुरू हो चुकी है। भाजपा ने मंगलवार को जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग की 98 विधानसभा सीटों के बूथों पर जीत के मद्देनजर नई रणनीति बनाई है। ताकि अधिक से अधिक बूथों पर विजय हासिल की जा सके। इसके लिए पार्टी स्तर पर बूथ विजय वॉलेंटियर तैयार किए हैं। ये बूथ को जिताने का काम करेंगे।


बूथ को जिताने के काम में लग जाएं
भाजपा ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में इन बूथ विजय वॉलेंटियर के सम्बन्ध में चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने कहा कि मंडल का कार्यकर्ता बूथ को जिताने के काम में लग जाएं। समय निकाल कर बूथ पर सम्पर्क अभियान करें।


बूथ समिति की बैठकें की जाएं
ये बूथ विजय वॉलेंटियर अपने बूथ और मंडल को छोड़कर अन्य मंडल में जाकर काम करेंगे। प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने कहा कि सभी नए एवं पुराने कार्यकर्ताओं को साथ में जोड़कर शक्ति केन्द्र की रचना को मजबूत करते हुए बूथ समिति की बैठकें की जाएं।