6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानें कौन है नौक्षम चौधरी… बीजेपी से मिला टिकट, सूची में नाम आते ही सोशल मीडिया पर छाई

Rajasthan BJP Candidate List : भाजपा ने भरतपुर जिले की कामां विधानसभा सीट से नौक्षम चौधरी (Nauksham Choudhary) को टिकट दिया है। टिकट मिलने के बाद अचानक नौक्षम चौधरी चर्चा में आ गई हैं। नौक्षम चौधरी हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ चुकी है। आइए जानते हैं कौन है नौक्षम चौधरी।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Election kaman Seat : BJP Candidate Nauksham Choudhary know about

Rajasthan election 2023 राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने गुरुवार को उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी। पार्टी ने इस सूची में 58 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। भाजपा ने भरतपुर जिले की कामां विधानसभा सीट से नौक्षम चौधरी को टिकट दिया है। टिकट मिलने के बाद अचानक नौक्षम चौधरी चर्चा में आ गई हैं। नौक्षम चौधरी हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ चुकी है। आइए जानते हैं कौन है नौक्षम चौधरी।

नौक्षम चौधरी का पूरा प्रोफाइल
नौक्षम चौधरी विदेश से शिक्षा प्राप्त हैं। वे हरियाणा के सेवानिवृत न्यायिक अधिकारी राम सिंह चौधरी और हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) अधिकारी रंजीत कौर की बेटी हैं। वह हरियाणा के पुन्हाना के पैमा खेड़ा गांव से आती हैं। नौक्षम चौधरी को दस भाषाओं का ज्ञान है। नौक्षम का राजनीतिक करियर भी मिरांडा कॉलेज से ही शुरू हुआ है। वे वहां की छात्रसंघ नेता भी रही हैं। इसके बाद वह विदेश में पढ़ाई करने चली गई।

यह भी पढ़ें : एक दिन पहले भाजपा में शामिल हुए और मिल गया टिकट, बदले चुनावी समीकरण

भारत लौटने के बाद 2019 में वे भाजपा में शामिल हो गई। इसके बाद पार्टी ने नौक्षम चौधरी को हरियाणा विधानसभा चुनाव में पुन्हाना सीट से टिकट देकर चुनाव लड़ाया। हालांकि नौक्षम को हार सामाना करना पड़ा था।

विरोध शुरू
कामां सीट से पूर्व विधायक मदनमोहन सिंघल, आमीन पठान, पूर्व मंत्री नसरू खान, पूर्व विधायक शमशुल हसन, जुम्मे खां के अलावा चार प्रत्याशी टिकट की दावेदारी कर रहे थे, ऐसे में नौक्षम चौधरी को प्रत्याशी घोषित होने के बाद उसके बाहरी होने का भी विरोध शुरू हो गया है। दो बागियों का चुनाव लड़ना तय है। कांग्रेस भी भाजपा के प्रत्याशी घोषित होने का इंतजार कर रही थी। यहां कांग्रेस की जाहिदा खान वर्तमान विधायक हैं। 2013 में जगत सिंह जीते, उससे पहले जाहिदा खान विधायक रही।

यह भी पढ़ें : राजस्थान बीजेपी ने जारी की 58 उम्मीदवारों की तीसरी सूची, देखें पूरी लिस्ट