
राजस्थान में वोटों की काउंटिंग के बाद अब चुनावी दंगल की तस्वीर काफी साफ हो गई है। 199 सीटों में से 115 सीटों पर आगे चल रही BJP जीत की ओर अग्रसर है। इसी बीच कांग्रेस ने अपनी हार मान ली है और आज शाम साढ़े पांच बजे CM अशोक गहलोत राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे।
राजस्थान में जीत की ओर अग्रसर भाजपा
साल 2018 में सत्ता में आई कांग्रेस पार्टी ने 2023 का चुनाव जीतने का दावा किया था। लेकिन अब यह दावा सच साबित होता नजर नहीं आ। एक तरफ जहां राजस्थान में सरकार बनाने के लिए 101 विधायकों की संख्या जरूरी है, वहां भाजपा को 108 से 115 सीटें मिलने का अनुमान है। अगर कांग्रेस की बात करें तो वह इस मैजिकल नंबर से काफी दूर है। इस चुनाव में कांग्रेस के अधिकांश मंत्री चुनाव हार गए हैं। ऐसे में आइए उन विधायकों की सूची पर नजर डालते हैं जो राजस्थान एक दिग्गज नेताओं में शामिल हैं लेकिन फिर भी चुनाव हार गए।
कांग्रेस के वो नेता जिन्हें चुनाव में मिली हार
मानवेंद्र सिंह: सिवाना विधानसभा सीट
प्रताप सिंह खाचरियावास: सिविल लाइंस विधानसभा सीट
परसादी लाल मीणा: लालसोट विधानसभा सीट
दिव्या मदेरणा: ओसियां विधानसभा सीट
ममता भूपेश: सिकराय विधानसभा सीट
भंवर सिंह भाटी: कोलायत विधानसभा सीट
विश्वेंद्र सिंह: डीग कुम्हेर विधानसभा सीट
सीपी जोशी: नाथ़द्वारा विधानसभा सीट
गौरव वल्लभ: उदयपुर शहर विधानसभा सीट
रमेश मीणा: सपोटरा विधानसभा सीट
बीडी कल्ला: बीकानेर पश्चिम विधानसभा सीट
रघु शर्मा: केकड़ी विधानसभा सीट
Updated on:
03 Dec 2023 04:54 pm
Published on:
03 Dec 2023 04:50 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
