12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Election Results 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव के रोचक 10 फैक्ट

Rajasthan Election Results 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव में अशोक गहलोत मंत्रिमंडल के 17 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ है। इनमें कई वरिष्ठ मंत्री हैं, जो वर्तमान सरकार के अलावा पिछली कांग्रेस सरकार में मंत्री भी रहे हैं। इस चुनाव में दोनों ही पार्टियों के कई बड़े नेताओं ने जीत दर्ज की, तो कईयों को हार का मुंह भी देखना पड़ा।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Election Results 2023

Rajasthan Election Results 2023

rajasthan election Results 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव में अशोक गहलोत मंत्रिमंडल के 17 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ है। इनमें कई वरिष्ठ मंत्री हैं, जो वर्तमान सरकार के अलावा पिछली कांग्रेस सरकार में मंत्री भी रहे हैं। इस चुनाव में दोनों ही पार्टियों के कई बड़े नेताओं ने जीत दर्ज की, तो कईयों को हार का मुंह भी देखना पड़ा। चुनाव के 10 रोचक फैक्ट बता रहे हैं जिनमें जीत, हार और मिथक का विश्लेषण शामिल है।

1. कैलाश मेघवाल : पिछली बार सबसे बड़ी जीत। इस बार तीसरे नंबर पर रहे

2. रफीक मंडेलिया (कांग्रेस) : सबसे अमीर प्रत्याशी (166 करोड़ रुपए)। मगर फिर चूरू विधानसभा सीट से हारे।

3. कालीचरण सराफ (भाजपा) : सबसे वरिष्ठ विधायक। आठवीं बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं।

4. हरलाल सहारण (भाजपा) : तारानगर से चुनाव लड़ते थे। इस बार चूरू से उतरे और जीत गए।

5. भाजपा का सांसदों का चुनाव लड़ाने का प्रयोग पूरी तरह से सफल नहीं। 5 सांसद जीते, तीन सांसद चुनाव हार गए।

6. बालमुकुंदाचार्य, बालकनाथ, प्रतापुरी और ओटाराम देवासी समेत चार धर्मगुरु जीते व शाले मोहम्मद हारे।

7. पूर्व राजपरिवार : वसुंधरा राजे, दीया कुमारी, कल्पना सिंह, रिद्धि कुमारी, विश्वराज सिंह जीते। विश्वेंद्र हारे।

8. मिथक बरकरार : अलवर के रामगढ़ से जुबेर खान जीते, मगर कांग्रेस सत्ता का जादुई आंकड़ा नहीं छू पाई।

9. मिथक बरकरार : विधानसभाध्यक्ष रहते हुए नहीं जीतते। पिछली बार कैलाश मेघवाल जीते, लेकिन अब सीपी जोशी हारे।

10 . मिथक टूटा : रोडवेज मंत्री रहते हुए बृजेंद्र ओला जीते। प्रताप सिंह भी रोडवेज मंत्री रहे, हारे।