
राजस्थान विधानसभा चुनाव के रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझान में भाजपा बहुमत की ओर जाती दिख रही है। अभी तक राजस्थान के चुनावी रण में BJP को 114 सीटें मिली हैं तो कांग्रेस को 70 सीटें मिली है। इनमें एक एक सीट ऐसी है जहां कांग्रेस ने BJP को मात दे दी है।
20वें चरण में कौन आगे-कौन पीछे?
दांतारामगढ़ सीट पर खबर लिखे जाने तक 20 राउंड की काउंटिंग हुई है। इसमें कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह BJP प्रत्याशी गजानंद कुमावत से 6684 वोटों से आगे है। आपको बता दें कि जहां INC को 97109 वोट मिले हैं, वहीं BJP को 90425 वोट मिले हैं। काउंटिंग के राउंड पूरे हो चुके हैं। ऐसे में यह निश्चित है कि इस सीट से कांग्रेस जीत चुकी है।
जीत की ओर BJP
राजस्थान में साल 2018 में सत्ता में आई गहलोत की सरकार लगातार 2023 के चुनाव को जीतने का दावा कर रही थी। हालांकि, सामने आए नतीजे ये दावा कर रहे हैं कि राजस्थान में भाजपा बहुमत से सरकार बना सकती है। बता दें कि राजस्थान में 199 सीटों के लिए चुनाव हुए हैं।
Published on:
03 Dec 2023 03:00 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
