
सुनील सिंह सिसोदिया, जयपुर। कांग्रेस अब तक दो सूची (Rajasthan Congress Candidate List) जारी कर 76 नामों का ऐलान कर चुकी है, लेकिन अब उन मंत्री, विधायक और वरिष्ठ नेताओं की बेचैनी बढ़ गई है, जो पहली सूची में ही नाम आने की उम्मीद लगाए बैठे थे। कांग्रेस (Rajasthan Congress) के सिंबल पर जीतने वाले 102 विधायक हैं। पार्टी अब तक सीएम अशोक गहलोत और 20 मंत्रियों सहित 58 विधायकों को टिकट दे चुकी है, लेकिन अभी कांग्रेस के सात मंत्रियों सहित 44 विधायकों को टिकट का इंतजार है।
मंत्रियों में कांग्रेस के मंत्रियों के अलावा दो मंत्री राजेंद्र गुढ़ा और सुभाष गर्ग हैं। गुढ़ा कांग्रेस से बगावत के चलते बर्खास्त हो चुके हैं और सुभाष गर्ग राष्ट्रीय लोकदल से हैं। कांग्रेस की पहली दो सूचियों में नाम नहीं आने से बेचैन नेता जुगत बिठाने में जुटे गए हैं। पहले माना जा रहा था कि कांग्रेस पहली ही सूची में सौ से अधिक नाम जारी कर सकती है, लेकिन पहली सूची 33 और दूसरी 43 नामों की ही अब तक जारी की है। इस तरह अभी तक 124 विधानसभा सीटों पर और उम्मीदवार घोषित किए जाने हैं।
कांग्रेस के 7 मंत्रियों को टिकट का इंतजार
राज्य में मुख्यमंत्री सहित 30 मंत्री हैं। मुख्यमंत्री और 20 मंत्रियों के नाम घोषित हो चुके हैं। शेष 9 मंत्रियों में एक सुभाष गर्ग राष्ट्रीय लोकदल से हैं और बसपा से आए राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री पद से बर्खास्त किया जा चुका है। इन दोनों को छोड़ दिया जाए तो कांग्रेस के 7 मंत्री शांति धारीवाल, महेश जोशी, हेमाराम चौधरी, लालचंद कटारिया, रमेश मीणा, शाले मोहम्मद, जाहिदा खान के नाम हैं। धारीवाल और जोशी के नामों को लेकर आलाकमान नाराज बताया जा रहा है।
Published on:
24 Oct 2023 10:27 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
