
Congress
Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के तहत एक सीट पर चुनाव नहीं हुआ था। उस सीट का नाम श्रीकरणपुर विधानसभा या करणपुर विधानसभा सीट है। इस करणपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कूनर की मृत्यु के बाद इस सीट पर मतदान रद कर दिया गया था। आज कांग्रेस ने करणपुर विधानसभा सीट से अपने उम्मीदवार का ऐलान किया। कांग्रेस ने रुपेंद्रर सिंह कुन्नर को अपना उम्मीदवार घोषित किया। रुपेंद्रर सिंह कुन्नर, गुरमीत सिंह के बेटे हैं। करणपुर विधानसभा सीट के लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। करणपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के अलावा 11 उम्मीदवार हैं। अब कांग्रेस के नए प्रत्याशी रुपेंद्रर सिंह कुन्नर नामांकन करेंगे।
22 दिसंबर तक वापस लिए जा सकेंगे नामांकन पत्र
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि 19 दिसंबर तक नामांकन होंगे। 20 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 22 दिसंबर तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। 5 जनवरी को मतदान और 8 जनवरी को मतगणना जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से शुरू होगी।
करणपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 249 मतदान केंद्र
करणपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 249 मतदान केंद्र हैं। 6 दिसंबर तक 2,40,826 मतदाता है। इनमें 1 लाख 25 हजार 850 पुरुष व 1 लाख 14 हजार 966 महिलाएं, 180 सर्विस वोटर और 10 अन्य (ट्रांसजेंडर) मतदाता हैं।
Updated on:
14 Dec 2023 02:11 pm
Published on:
14 Dec 2023 01:20 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
