
जयपुर। Rajasthan Assembly Election 2023 : विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार को अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। दूसरी सूची में पार्टी ने जयपुर शहर में किशनपोल से अमीन कागजी, आदर्श नगर से रफीक खान और सिविल लाइंस से प्रताप सिंह खाचरियावास को फिर से प्रत्याशी घोषित किया है। दिलचस्प बात यह है कि अमीन कागजी और रफीक खान के हो रहे विरोध को दरकिनार करते हुए पार्टी ने फिर उन पर दांव खेला है। इन दोनों के खिलाफ अन्य दावेदारों ने मोर्चा खोल रखा था। अमीन कागजी के विरोध में जयपुर से दिल्ली तक प्रदर्शन हो चुके हैं। इन तीनों ही सीट पर बीते चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।
बगरू-हवामहल में फंसा पेंच
शहर की हवामहल, बगरू, झोटवाड़ा, विद्याधर नगर और आमेर विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों की घोषणा का इंतजार है। सूत्रों की मानें तो हवामहल और बगरू में प्रत्याशी चयन को लेकर पेंच फंसा हुआ है। हवामहल से महेश जोशी और बगरू से गंगादेवी को लेकर शीर्ष नेता एकमत नहीं हैं। ऐसे में इन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा तीसरी सूची में हो सकती है।
अब तक पांच प्रत्याशी घोषित
कांग्रेस ने जयपुर शहर की 10 सीटों में से पांच पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। शनिवार को पहली सूची में मालवीय नगर से अर्चना शर्मा और सांगानेर से पुष्पेंद्र भारद्वाज के नाम की घोषणा हुई थी।
भाजपा प्रत्याशियों को दी थी शिकस्त
बीते चुनाव में किशनपोल सीट पर अमीन कागजी ने भाजपा के मोहनलाल गुप्ता को शिकस्त दी थी। सिविल लाइंस में प्रताप सिंह खाचरियावास ने अरुण चतुर्वेदी और आदर्श नगर में रफीक खान ने अशोक परनामी को चुनाव हराया था।
संबंधित विषय:
Published on:
23 Oct 2023 09:09 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
