अन्य राज्यों के लोग भी बड़ी संख्या में
सिविल लाइंस में अन्य राज्यों से आकर रहने वाले मतदाता भी बड़ी संख्या में है। यहां यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल के लोग रहते हैं। सोढ़ाला के सुशीलपुरा, रांकड़ी, प्रेम नगर में पूर्वी उत्तर प्रदेश व बिहार के लोग रहते हैं। लंकापुरी व भट्टा बस्ती में यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल के लोग रहते है। इस विधानसभा के कुछ इलाकों में पानी, सीवरेज और सड़कों की समस्याएं हैं।