
CPIM
Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की वोटिंग के लिए आज से सिर्फ 25 दिन बाकी हैं। सूबे की कई दिग्गज पार्टियां अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रहीं हैं। अभी तक राजस्थान विधानसभा चुनाव लड़ने का दम भरने वाली कई पार्टियों ने अपनी एक भी लिस्ट नहीं जारी की है। उन्हीं में से एक माकपा यानि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPIM) ने आज अपनी पहली लिस्ट जारी की है। CPIM राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष कामरेड अमरा राम ने इस सूची का ऐलान किया। इस सूची में 17 नाम शामिल हैं। राजस्थान में आज से विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो गया है।
कामरेड अमरा राम ने भाजपा और कांग्रेस पर साधा निशाना
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) राज्य कमेटी जयपुर द्वारा आज दोपहर 3 बजे प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन पार्टी कार्यालय, किसान मजदूर भवन, हटवाडा रोड जयपुर में हुआ। इस प्रेस कांफ्रेंस में कामरेड अमरा राम ने कहा कि आने वाले चुनाव में CPIM 17 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 75 साल की आजादी के बाद राजस्थान की जनता पानी के लिए तरस रही है। सामाजिक उत्पीड़न, दलित, आदिवासी, महिलाएं जो कमजोर वर्ग है उसके उत्पीड़न में राजस्थान नम्बर वन है। भाजपा और कांग्रेस पर हमला करते हुए कामरेड अमरा राम ने कहा दोनों पार्टियों ने राजस्थान का नाश कर दिया है। राजस्थान में सबसे अधिक पेट्रोल महंगा है। बाबा साहेब अम्बेडकर का संविधान सबको बराबर अधिकार देता है। आज भी राजस्थान के समाज में छूआछूत है। माइनिंग का उपयोग अगर सही ढंग किया जाए तो राजस्थान की जनता की किस्मत चमक जाएगी। सरकारों ने कोई वादा पूरा नहीं किया।
जानें 17 CPIM प्रत्याशियों के नाम -
1. घोद (अनसूचित जाति) - पेमाराम
2. दांता रामगढ़ - अमरा राम
3. लक्ष्मणगढ़ - विजेन्द्र ढाका
4. सीकर - उस्मान खान
5. हुनमानगढ़ - रघुवीर वर्मा
6. भदरा - बलवान पूनियां
7. नोहर - मंगेज चौधरी
8. रायसिंह नगर (अनसूचित जाति) - श्योपत राम मेघवाल
9. अनूपगढ़ (अनसूचित जाति) - शोभा सिंह ढ़िल्लो
10. डूंगरपुर (अनसूचित जाति) - गौतम डामोर
11. तारानगर - निर्मल कुमार प्रजापत
12. सरदार शहर - छगनलाल चौधरी
13. सादुलपुर - सुनील पूनियां
14. झाडौल (अनसूचित जाति) - प्रेम पारगी
15. लाडनूं - भगीरथ यादव
16. नावां - कानाराम बिजारणिया
17. डूंगरगढ़ - गिरधारी लाल महिया
यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : कांग्रेस की चौथी लिस्ट का कांउटडाउन शुरू, CEC आज करेगी फैसला
राजस्थान में 25 नवंबर को होगी वोटिंग
राजस्थान विधानसभा चुनाव 25 नवंबर को होंगे। मतदान एक ही चरण में होगा। चुनाव का नतीजा 3 दिसंबर को आएगा। चुनाव आयोग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान में 5.25 करोड़ मतदाता अपनी सरकार चुनने के लिए मतदान करेंगे। प्रदेश में 2.73 करोड़ पुरुष और 2.52 करोड़ महिला मतदाता हैं।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान में कांग्रेस पार्टी को 'अपनों' से ही खतरा, जानें मामला क्या है
Updated on:
30 Oct 2023 04:11 pm
Published on:
30 Oct 2023 03:40 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
