2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Elections 2023 : चुनाव आयोग की घोषणा, किसी भी सीट पर नहीं होगा Re-Poll

Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में किसी भी सीट पर रीपोल नहीं होगा।

less than 1 minute read
Google source verification
ece_1.jpg

Rajasthan Elections 2023

Rajasthan Election 2023 Result : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में किसी भी सीट पर रीपोल नहीं होगा। निर्वाचन आयोग ने मतदान के बाद ईवीएम के जमा होने की प्रक्रिया पूरी कर सभी 199 विधानसभा क्षेत्रों की रिटर्निंग अधिकारियों की हैंडबुक की जांच पूरी कर ली है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि किसी भी विधानसभा क्षेत्र में बूथ पर रीपोल (पुर्नमतदान) नहीं कराया जाएगा। इससे पूर्व राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए प्रदेश में 25 नवम्बर को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। अब सभी को 3 दिसम्बर को मतगणना का बेसब्री से इंतजार है। राजस्थान में विधानसभा निर्वाचन 2018 की तुलना में इस वर्ष 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी दर्ज हुई। इस वर्ष प्रदेश में 75.45 फीसदी मतदान हुआ।

वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में 0.73 प्रतिशत मतदान की बढ़ोतरी हुई। विधानसभा चुनाव- 2023 के कुल मतदान में पोस्टल बैलेट से हुआ 0.83 प्रतिशत मतदान भी शामिल है। इस विधानसभा चुनाव में प्रदेश में ईवीएम से कुल 39211399 वोट पड़े। इनमें 18827294 वोट महिलाओं, 20383757 पुरुषों और 348 वोट थर्ड जेंडर के मतदाताओं ने डाले।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Election 2023 Result : बढ़े मतदान पर राजेंद्र राठौड़ बड़ा बयान, बोले - सरकार के खिलाफ है जनता का जनमत

यह भी पढ़ें - कांग्रेस के दिग्गज विधायक पर एफआईआर दर्ज, भाजपा नेता लखावत नाराज, बोले - कांग्रेस को देंगे उचित जवाब

Story Loader