
CG Election 2023 : कांग्रेस के 11 नाम घोषित, चार विधायकों के टिकट कटे, जगदलपुर का ऐलान अभी बाकी
जयपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर सूची जारी करने में कांग्रेस से भाजपा आगे चल रही है। भाजपा दो सूची जारी कर 124 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। वहीं कांग्रेस अब तक दो सूची जारी कर 76 नाम ही घोषित कर पाई है। बताया जा रहा है कि भाजपा शेष 76 नामों को लेकर कांग्रेस की सूची का इंतजार कर रही है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले राजस्थान भाजपा कोर ग्रुप इन 76 सीटों पर एक बार फिर चर्चा कर सकता है। वहीं कांग्रेस नेताओं के विरोध को देखते हुए छोटी-छोटी सूची जारी करने की रणनीति पर चल रही है। कांग्रेस की तीसरी सूची (Rajasthan Congress Third List) भी छोटी ही आएगी। कांग्रेस को अभी 124 सीटों पर उम्मीदवार घोषित करने हैं।
तीसरी सूची में 30 संभावित नाम
पिछले दिनों हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक कांग्रेस ने 100 से अधिक नामों को अंतिम रूप दे दिया था, लेकिन पार्टी टुकड़ों में सूची जारी कर रही है। तीसरी सूची में भी 30 के आसपास ही नाम आ सकते हैं।
शेष पर मंथन 26 को
कांग्रेस को अभी 100 सीटों पर नाम तय करना है। इसके लिए 26 को स्क्रीनिंग कमेटी व 29 को सीईसी की बैठक हो सकती है। कांग्रेस अब तक बड़े नेताओं और बिना विवाद वाली सीटों पर ही उम्मीदवार उतार पाई है। जिन सौ सीटों पर बैठक में मंथन होना है, वे विवाद वाली बातई जा रही हैं। यही वजह है कि विवाद तेज होने से पहले ही कांग्रेस में कोऑर्डिनेशन कमेटी का गटन कर दिया गया है।
Published on:
24 Oct 2023 07:33 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
